बांटी खुशियां:- भट्टा मजदूरों के परिवार के साथ गले मिल मनाई होली

Picsart 23 03 05 18 31 53 350

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 मार्च 20 23
होली का त्यौहार अपने आप में एक अनोखा सामाजिक उत्सव कहा जाता है। इस पर्व पर बच्चे महिलाएं पुरुष सभी विविध प्रकार के नए वस्त्रों को अपनी पसंद के अनुसार खरीद कर पहनते हैं। खासकर बच्चों में रंग बिरंगे वस्तुओं की विशेष चाह दिखाई देती है। वही स्वादिष्ट व्यंजनों से आगंतुकों का सत्कार करने की भी होड़ लगी रहती है। ऐसे मनोहारी त्यौहार पर जब गरीबों के घर कोई विशेष साधन न हो तो उनके बच्चे महिलाएं इच्छा रखते हुए भी त्यौहार का सही आनंद उठाने में अपने को असमर्थ महसूस करते हैं। अगर ऐसे में इनकी मदद करने वाले आगे आ जाएं तो इन गरीबों की खुशी दोगुनी हो जाती है। ऐसा ही अवसर था, आज जब भट्टा मजदूरों को उन्हीं की खोलियों पर पहुंचकर साहसी बालिका संस्थान ने खुशियां बांटी, तो सभी के चेहरों पर वास्तव में होली त्यौहार की रौनक जैसी दिखाई दी। पिछले काफी समय से समाज सेवा में व्यस्त साहसी बालिका संस्था कायमगंज द्वारा होली के पावन पर्व पर राजकुमार गंगवार के ईंटों के भट्टे पर रहने वाले मजदूरों एवं उनके बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया गया।
सभी के रंग गुला लगाकर ,गुझिया ,चिप्स, पापड़ आदि सभी को दिया गया।
इस खुशनुमा अवसर पर, संस्था की खुशबू मिश्रा , शीलू पठान, शिल्की मिश्रा ,अंकुर मिश्रा , गरिमा, संजना, निकेता, अंजू, दिव्या , सायना, कशिश ने मिलकर होली का त्योहार इन सभी साथ मना कर होली की खुशियां बांटी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes