–बस स्टेंड की तोड़ी गई रेलिंग की गई चोरी, घटना का हो रहा वीडियो वायरल
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 28 फरवरी 2023
आए दिन नगर अथवा ग्रामीण क्षेत्र में कहीं न कहीं चोर अपनी गतिविधियों को अंजाम देने में सफल होते ही जा रहे हैं। ताजा मामला कायमगंज पुलिया पुल गालिब ,ग्राम दमदमा के सामने स्थित रोडवेज परिवहन निगम बस स्टैंड से हुई चोरी का सामने आया। बता दें कि यह बस स्टैंड बिल्कुल लावारिस हालत में असुरक्षित स्थिति में अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। यहां से रोडवेज बसों द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ कार्य विभाग द्वारा किए गए थे। लेकिन सुरक्षा न होने के कारण, साथ ही पुलिस की निष्क्रियता के चलते सक्रिय हुए चोरों ने इस बस स्टैंड से यहां लगी हुई हाइलोजन लाइट तथा एलईडी वल्व वेरी केटिंग तोड़कर चुरा लिए ।चोरी की घटना का पता तब चला जब वहां नियुक्त सफाई कर्मी बस स्टैंड की सफाई करने पहुंचा ।जहां उसने देखा कि यह सारा सामान गायब है। समझते देर न लगी कि यह करतूत चोरों की है। सफाई कर्मी द्वारा ही सूचना दिए जाने के बाद चोरी की घटना प्रकाश आई। बता दें कि बस स्टैंड मुख्य मार्ग के किनारे बना है । इस स्थान पर हमेशा चहल-पहल बनी रहती है। वही रात गस्त के समय स्थानीय पुलिस भी आती जाती है। वैसे भी यह स्थान कस्बा पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद भी हौसला रखने वाले चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct