अंबेडकर पार्क की भूमि पर कूड़ा प्रबंधन केंद्र बनाने का आरोप

Picsart 23 02 28 15 45 19 664

– ग्रामीणों ने पार्क स्थल पर हो रहे निर्माण को अवैध बता ,की निर्माण कार्य रोकने की मांग

– हल्का लेखपाल की पैमाइश पर नहीं कर रहे ग्रामीण भरोसा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 फरवरी 2023
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल का मामला कायमगंज तहसील ब विकास खंड क्षेत्र कायमगंज के गांव नरैनामऊ का है। यहां के निवासी रामनाथ पुत्र देवी दयाल, साधु राम पुत्र धुनाई ,रमेश चंद, भानु कुमार ,रोहित कुमार ,ललित कुमार, चंद्रभान ,आसाराम, राकेश आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक पत्र प्रेषित कर अंबेडकर पार्क की भूमि की पैमाइश कराने के साथ ही इस स्थल को सुरक्षित करने के लिए मेड बंदी कराने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। तो उन लोगों ने इस प्रकरण में फिर जिलाधिकारी से गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि उसके बाद हल्का लेखपाल सावन कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने मनमाफिक या फिर इस षड्यंत्र में शामिल लोगों के अनुसार गलत पैमाइश की , लेखपाल ने अपनी पैमाइश आख्या में लिखा कि गांव में स्थित गाटा संख्या 368 की आराजी में से 0-345 हे० भूमि बंजर दर्ज है। इसी गाटा संख्या में ,0-202हे० भूमि अंबेडकर पार्क के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। किंतु लेखपाल ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिख दिया कि जिस स्थल पर कूड़ा प्रबंधन केंद्र बनाया जा रहा है। वह जगह बंजर भूमि है। वही उसके बिल्कुल पास में तालाब के शक्ल में काफी मात्रा में जिस स्थल पर जलभराव है। वह जगह अंबेडकर पार्क के नाम दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि लेरवपाल ने एसडीएम, खंड विकास अधिकारी के मुताबिक गलत पैमाइश करके फर्जी जांच आख्या मनमाने ढंग से प्रस्तुत की है। जो पूरी तरह गलत है। उनका तर्क है कि जब अंबेडकर पार्क की भूमि आरक्षित की गई थी। उसके बाद इसकी पैमाइश हो चुकी है। उस पैमाइश के अनुसार जिस स्थान पर कूड़ा प्रबंधन केंद्र बनाया जा रहा है । वही जगह अंबेडकर पार्क के लिए चिन्हित कर बताई गई थी। लेकिन अब अधिकारियों की मिलीभगत तथा मनमानी के चलते बिल्कुल अवैध ढंग से अंबेडकर पार्क वाली जगह पर ही कूड़ा प्रबंधन केंद्र बनाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों की भावनाएं आहत हो रही है। साथ ही एक महापुरुष के नाम से निर्मित होने वाले अंबेडकर पार्क निर्माण का भी रास्ता भविष्य के लिए भी बंद किया जा रहा है। कूड़ा प्रबंधन केंद्र के निर्माण कार्य को तत्काल रोकने तथा किसी भी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पुनः जांच एवं पैमाइश कराए जाने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी बात नहीं मानी जाती है तो बे इस प्रकरण को प्रशासन के उच्चाधिकारियों तथा शासन तक ले जाने को बाध्य होंगे। यहां तक की बे अंबेडकर पार्क के लिए न्यायालय भी जा सकते हैं। कुछ ग्रामीण तो अफसोस जाहिर करते हुए कह रहे थे कि चाहे कुछ भी हो या कोई भी कुर्बानी देनी पड़े ,वे पीछे नहीं हटेंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes