तंबाकू पुड़िया पैकिंग के विवाद में दबंग ठेकेदार व उसके गुर्गों ने युवकों को जमकर पीटा- एक की हालत गंभीर

Picsart 23 02 28 22 28 07 837

कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 फरवरी 2023
तंबाकू की पुड़िया भरने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल।, बचाने पहुंचे भाई के साथ भी की गई मारपीट। घायल युवक को परिजन लेकर पहुंचे थाने। पुलिस ने तहरीर लेकर थाने से टरकाया।
पीड़ित पहुंचा सीएचसी काफी देर बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण तथा इलाज शुरू।
कोतवाली व कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी रोहित पुत्र चंद्रभान ,नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान बाली तंबाकू की गोदाम मेहंदी बाग के पास पुडियां भरने का काम करता है । इसी गोदाम में नन्हे ठेकेदार भी काम करते हैं। रोहित दूसरे ठेकेदार के अंडर में पुड़ियां भर रहा था। इसी पुड़िया भरने को लेकर नन्हे ठेकेदार के पुत्र अभिषेक तथा लक्ष्मण ने रोहित से गाली गलौज कर दी। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दबंग अभिषेक तथा उसके भाई लक्ष्मण ने अपने साथी शिवकुमार ,रचित, विक्की, अनमोल आदि के साथ मिलकर लाठी-डंडों एवं ईट पत्थरों से रोहित की जमकर पिटाई कर दी। जब इस बात की सूचना रोहित के भाई सत्यम को हुई, तो वह मौके पर पहुंचा। तो उक्त दबंगों ने उस पर भी हमला बोलते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना घायल युवकों के परिजनों को हुई, तो वे मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में दोनों को थाने लेकर आए, जहां पुलिस ने घायलों की ओर से तहरीर लिखवाकर अपने पास रख ली और पीड़ितों को थाने से भगा दिया। पीड़ित लहूलुहान अवस्था में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान काफी देर के बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां उपचाराधीन पीड़ितों का हालचाल लिया। बताया गया कि उक्त दबंग लोग आए दिन ठेकेदारी में काम करने को लेकर किसी न किसी व्यक्ति के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते रहते हैं। क्योंकि तंबाकू की गोदाम नगर के एक सक्षम एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति की है। जहां ठेकेदारों द्वारा आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहता है। अस्पताल साथ आए लोगों का कहना था कि गोदाम में लगभग दो से ढाई सौ लोग तंबाकू पुड़िया भरने का काम ठेकेदारों के अधीन होकर करते है। बारहाल जो भी हो मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर मामले का पता लगाने की बात कह रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes