युवती ने खाया जहरीला पदार्थ हालत गंभीर

Picsart 22 10 18 19 49 08 188

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 11 जनवरी 2023
आए दिन युवक तथा युवतियों द्वारा किसी न किसी बात को लेकर या फिर संदिग्ध परिस्थिति में किसी न किसी तरह आत्महत्या करने का सफल या असफल प्रयास करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यह स्थिति युवा वर्ग में फैल रहे असंतोष अथवा जिद्दीपन या फिर सामंजस्य की कमी जैसी स्थितियों के कारण बन रही है । जिसके चलते बगैर सोचे समझे अनमोल जीवन को एक क्षण में ही नासमझी का परिचय देते हुए युवा दांव पर लगा रहे हैं। खैर जो भी हो आज फिर एक बार ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। उसके अनुसार थाना क्षेत्र कंपिल में सिवारा मार्ग पर बसे एक गांव की 14 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखी किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाकर युवती आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। किंतु हालत गंभीर होती देख घबराए परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने चिकित्सीय परीक्षण के साथ ही प्रथम उपचार देते हुए युवती की हालत गंभीर बताकर उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। युवती के साथ आए परिजनों से जब इस संबंध में बात कर कुछ जानने का प्रयास किया गया, तो दुखी परिजन कुछ भी बताने से साफ इनकार करने लगे। इससे यह नहीं पता चला कि आखिर युवती ने आत्महत्या का प्रयास करने जैसा घातक कदम आखिर क्यों उठाया। गंभीर हालत में परिजन रेफर लेटर मिलते ही युवती को लोहिया अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए थे।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes