Kaimganj News, Kaimganj ki news 11 जनवरी 2023
कानून व्यवस्था से बेखबर दबंग तथा मनचले आए दिन अपनी हरकतों से कुछ न कुछ समाज विरोधी कारनामा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक घिनौना कृत्य नाबालिग बेटी के साथ करने का प्रयास करने वाले की करतूत का सामने आया। उसके अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव के निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह सर्दी से बचाव के लिए अपने घर के दरवाजे पर बैठा अलाव ताप रहा था। उसी समय उसी के गांव का निवासी दबंग मनचला शराब के नशे में उसके पास आया और मुझसे शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। मैंने उससे कहा कि मैं गरीब आदमी हूं मेरे पास रुपए कहां से आए।
इस पर वह नाराजगी दिखाता हुआ अंधेरे का फायदा उठाकर मेरे घर में घुस गया। पीड़ित का कहना है कि घर में घुसकर उस दबंग शराबी मनचले ने मेरी नाबालिक 15 वर्षीय बेटी को अपनी जेब से निकालकर 5सौ रुपए का नोट दिखाते हुए लड़की के पास पहुंच गया और वदनियत से उसे पकड़ कर अश्लील हरकत करने का प्रयास करने लगा । चीख-पुकार सुनते ही मैं अपने घर में घुसा और किसी तरह इसे धक्के मार कर दरवाजे तक लाया।
तब तक वहां सड़क पर दरवाजे के पास काफी भीड़ जमा हो गई। जिसे देखकर वह यह कहता हुआ कि आज बच गई । लेकिन तुझे छोड़ूंगा नहीं। उसकी इस बेजा हरकत से मेरी बेटी तथा मेरा परिवार काफी भयभीत है। क्योंकि आरोपी काफी दबंग और शातिर किस्म का मनचला व्यक्ति है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर को आधार बताकर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 452, 506, 354 एवं लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 7 व 8 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
अवैध मिट्टी खनन कर रहे चार ट्रैक्टर थाना पुलिस ने मौके से लिए हिरासत में
-
Arm Wrestling: आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शिक्षक पुत्र ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान
-
Kaimganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल = हालत गंभीरDog Attack: बच्चे तथा वृद्ध दादी पागल कुत्ते के हमले से हुए घायल
-
Kampil: अलाव ताप रहे गृह स्वामी तथा परिवार के सदस्यों को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct