किसानों को राहत देते हुए की मुख्यमंत्री ने घोषणा

Picsart 23 01 04 10 24 39 107

:- किसी भी कृषक का ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन बकाया होने पर भी नहीं काटा जा सकता

लखनऊ ( द एंड टाइम्स न्यूज़)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसान वर्ग को बड़ी राहत पहुंचाने की घोषणा करते हुए स्पष्ट कहा कि यदि किसी कृषक का सिंचाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेल का किसी परिस्थिति में विद्युत बिल बकाया हो जाता है। तो भी ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाएगा । इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्युत कार्मिक के विरुद्ध शिकायत मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास पर गत दिवस एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल प्रदेश के सांसदों तथा विधायकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान में गेहूं आदि फसलों की सिंचाई आवश्यक है और ऐसे में विद्युत कर्मचारी जिस किसान के ट्यूबवेल का विद्युत बिल बकाया है उसे तुरंत काट रहे हैं । कनेक्शन काटने पर सिंचाई के अभाव में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बकाया होने का किसान को नोटिस दिए बिना ही कनेक्शन काट दिया जाता है। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि इतना ही नहीं ,इसके अलावा भी किसानों से दबाव बनाकर वसूली की जा रही है। यह सुनते ही मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि उनका तथा उनकी सरकार का उद्देश्य किसानों का हित संरक्षण पहली प्राथमिकता है। इसलिए विद्युत बिल भुगतान ना होने पर भी किसी का कनेक्शन काटा जाना स्वीकार नहीं होगा। यदि इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो कनेक्शन काटने वाले के विरुद्ध उसे दोषी मानकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेश का प्रदेश के कई स्थानों पर आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे किसानों ने स्वागत किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes