Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Picsart 26 02 28 18 18 33 782

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकती है भारी
साभार :-
नई दिल्ली :-
( द एंड टाइम्स न्यूज )
ईरान ने इजरायल के बाद अब सीधे अमेरिका के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर दिया है। मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने एक साथ पलटवार करते हुए करीब 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है। इन हमलों में खाड़ी क्षेत्र के 7 अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाए जाने की खबर है। यदि इजरायल को भी शामिल करें तो ईरान के जवाबी हमले की जद में 8 देश बताए जा रहे हैं।
*खाड़ी में तबाही का अलर्ट: बहरीन से कतर तक धमाके*
ताजा जानकारी के अनुसार बहरीन ने पुष्टि की है कि आइलैंड किंगडम में स्थित US Navy Fifth Fleet के मुख्यालय को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया। राजधानी मनामा में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। बहरीन सरकार ने इसे देश की संप्रभुता और सुरक्षा का खुला उल्लंघन बताते हुए आपात उपाय लागू करने का ऐलान किया है।
कतर में भी हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। राजधानी दोहा में कई धमाकों की खबर है। मिसाइल अलर्ट के बाद मोबाइल पर चेतावनी संदेश जारी किए गए, एयरस्पेस बंद कर दिया गया और उड़ानों पर रोक लगा दी गई। Qatar Airways ने फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से निलंबित करने की पुष्टि की है।
=UAE, कुवैत और सऊदी अरब में भी असर =
ईरान के हमलों की आंच संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और सऊदी अरब तक पहुंची है। यूएई के अल धफरा एयर बेस, कुवैत के अल सलेम एयरबेस और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों की खबर है।
अबू धाबी में धमाकों के बीच एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि दुबई में भी तेज आवाजें सुनी गईं। यूएई ने हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी है।
=इराक में जानलेवा झटके =
इराक में बगदाद के दक्षिण जुर्फ़ अल-सखार इलाके में एयरस्ट्राइक के बाद हुए धमाकों में दो हाशिद शाबी लड़ाकों की मौत और कई के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है।
=ब्रिटेन की एडवाइजरी =
हालात की गंभीरता को देखते हुए ब्रिटेन ने बहरीन, कुवैत, कतर और यूएई में मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
भारत पर मंडराता बड़ा खतरा: होर्मुज स्ट्रेट बना ‘गेमचेंजर’
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की धमकी दोहराई है। यह दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग है, जहां से वैश्विक समुद्री तेल व्यापार का 27% और LNG का 22% गुजरता है।
भारत के लिए यह सीधा झटका हो सकता है—भारत अपनी तेल जरूरतों का 88% से अधिक आयात करता है और कच्चे तेल का 40–50% इसी रास्ते से आता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि स्ट्रेट बंद हुआ तो तेल कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर, और बदतर हालात में 130 डॉलर तक पहुंच सकती हैं। हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से भारत के आयात बिल में करीब 2 अरब डॉलर का इजाफा होता है।
लाल सागर में हूती फैक्टर
इसके साथ ही यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर और बाब अल-मंदब में हमले तेज होने का खतरा भी बढ़ गया है। यह एशिया-यूरोप व्यापार की लाइफलाइन मानी जाती है। दोहरे मोर्चे पर बाधा से वैश्विक व्यापार और महंगाई पर गहरा असर पड़ सकता है।
किसे होगा फायदा, किसे नुकसान?
विश्लेषकों के मुताबिक, इस टकराव से एशिया और यूरोप सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, जबकि तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर अमेरिका की तेल कंपनियों को लाभ मिल सकता है।
मध्य पूर्व में जंग की लपटें जितनी बढ़ेंगी, दुनिया की अर्थव्यवस्था उतनी ही तेज़ी से हिलेगी—और भारत पर इसका सीधा, गहरा असर तय माना जा रहा है।
संभावित निष्कर्ष: – खाड़ी में एक चिंगारी, पूरी दुनिया के अधिकांश देशों पर भारी पड़ सकती है—अब हर नजर होर्मुज और लाल सागर पर टिकी है।

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर

KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच

Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर

KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]

World News

world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!

World news–​ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दोहरे हत्याकांड की जांच के नाम पर निर्दोषों पर पुलिसिया जुल्म का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

KAIMGANJ NEWS –पुलिस पर पूछताछ के नाम पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप –तहसील पहुंचकर[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news होली पर भी ‘फाकाकशी’ की नौबत: मनरेगा कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर प्रशासन को ललकारा

Farrukhabad news –मई 2025 से मानदेय गायब, ईपीएफ का पता नहीं; राजेपुर में कर्मचारियों ने[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes