World news साभार : – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
क्या स्पेस रेस में चीन अमेरिका से आगे निकलने वाला है? यह सवाल इन दिनों दुनिया में खूब चर्चा में है और इसकी खास वजहें भी हैं. जिस तरह से मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूनों को लाने की तैयारी हो रही है उन्हें देख कर कई लोग यही कहने लगे हैं कि ऐसा सच हो सकता है.वहीं चीन के एक प्रतिष्ठित अखबार में यही दावा किया है कि चीन की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाएं नासा से आगे निकल गई हैं क्योंकि नासा के मंगल से नमूने लाने वाले अभियान में देरी देखने को मिल रही है.
क्या है इसकी वजह?
यह दावा चीन के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में किया गया है और इसके लिए नासा की उस टाइमलाइन का हवाला दिया गया है जिसे नासा के वर्तमान प्रशासक बिल नेल्सन ने अपडेट किया है. इसके मुताबिक नासा अब मंगल ग्रह से जो मिट्टी के नमूने पर्सिवियरेंस रोवर जमा कर रहा है, उसे लाने के का 2035 से पहले नहीं हो सकेगा.
यह समय सीमा चीन की तय कई सीमा से चार साल पीछे की है. चीन अधिकारियों का कहना है कि उनका तियानवेन-3 अभियान ने 600 ग्राम की मंगल की मिट्टी को साल 2031 तक पृथ्वी पर ले आएगा. यहां गौर करने वाली बात ये है कि नासा और चीन दोनों के रोवर मंगल ग्रह पर साल 2021 में ही पहुंचे थे. जहां नासा का पर्सिवियरेंस रोवर फरवरी 2021 में मंगल की सतह पर उतरा था. चीन का जूरोंग रोवर मई 2021 में ही वहां पहुंचा था.
=नासा की खिसकती तारीख =
नेल्सन का कहना है कि एजेंसी की मंगल से नमूने लाने की पहले की योजना का रद्द कर गिया गया है क्योंकि इस अभियान की लागत 2023 में 3 अरब डॉलर आंकी गई थी, जो अब 11 अरब डॉलर हो चुकी है. नमूने लाने की तारीख पहले 2040 की थी. मिशन में बाद में स्पेस एक्स, ब्लूओरिजन जैसी निजी कंपनियों के शामिल होने से इस तारीख को 2035 करने का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन यह अधिक से अधिक 2039 तक खिसक सकती है.
नमूने लेने के तरीके
दरअसल नासा और चीन मंगल से नमूने लाने वाले अभियानों के लिए अलग अलग तरीके अपनाएं हैं. जहां नासा मगंल पर कई जगहों से नमूने ले रहा है. वहां चीन का तरीका कुछ अलग है. चीन के बीजिंग में इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी एंड जियो फिजिक्स के ग्रह भूविज्ञानी यांग वेई का कहना है कि नासा के व्यापक और खासे वैज्ञानिक तरीकों से नमूने लेने के तरीकों के बावजूद चीन का तरीका ज्यादा कारगर है जिसमें रोवर ही गड्ढे कर नमूने लेगा.
-ट्रम्प की सरकार बनने से अब नासा के कार्यक्रमों में तेजी देखने को मिल सकती है. –
अमेरिका में सत्ता परिवर्तन
वहीं अमेरिका में इस अभियान को लेकर कुछ समय के लिए अनिश्चितता बन गई है, क्योंकि वहां नई सरकार बन रही है. डोनाल्ट टम्प के राष्ट्रपति बनने से वहां अब फिर रिपब्लिकन्स का शासन होगा और अतरिक्ष प्राथमिकताओं में खासा बदलाव देखने को मिले हैं. ऐसे में नासा के कार्यक्रमों की फिर से समीक्षा होगी और संभावना इस बात कि अधिक है कि नए लक्ष्य ऐसे तय किए जाएं जिससे नमूने लाने के कार्यक्रम में देरी ना हो.
: Explainer: मंगल से पृथ्वी पर कैसे आएंगे मिट्टी के नमूने? नासा नहीं डोनाल्ड ट्रम्प करेंगे फैसला!
इसमें कोई संदेह नहीं है कि ट्रम्प प्रशासन चीन को आगे निकलने का मौका नहीं देना चाहेगा और अब जब कि स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को ट्रम्प प्रशासन में नई जिम्मेदारी मिलने वाली है, नासा के तौर तरीकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन कई परियोजनाओं में तेजी भी देखने को मिल सकती है. इसका कारण यह है कि जहां पिछली डेमोक्रेट सरकार ने स्पेस रिसर्च की जगह जलवायु सुधार को प्राथमिकता दी थी, उससे पहले की ट्रम्प सरकार ने ही स्पेस एक्सप्लोरेशन को अधिक तवज्जो दी थी. चंद्रमा का आर्टिमिस अभियान ट्रम्प सरकार में ही बना था.।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct