prayagraj Uttar Pradesh news मां का दर्जा दे रहे 52 साल पुरानी एम्बेसडर कार को , उसी से यात्रा कर एम्बेसडर बाबा पहुंचे प्रयागराज कुंभ मेले में

Picsart 25 01 13 06 37 21 656

Prayagraj Uttar Pradesh news साभार :-

प्रयागराज / उ०प्र० (द एंड टाइम्स न्यूज )
संगम नगरी में गंगा धरा पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होने जा रहा है।महाकुंभ में कई नामी बाबा पहुंचे हैं।महाकुंभ में अभी भी देश-विदेश से बाबाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।मध्य प्रदेश के रहने वाले एंबेसडर बाबा भी महाकुंभ पहुंचे हैं।बाबा अपनी अनोखी कार को लेकर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।बाबा 52 साल पुरानी एंबेसडर कार से चलते हैं।इसलिए उन्होंने अपना नाम एंबेसडर बाबा रख लिया है।लोग उन्हें टॉर्जन बाबा के नाम से भी बुलाते हैं।
*जानें कौन हैं एंबेसडर बाबा*
महाकुंभ में पहुंचे एंबेसडर बाबा का नाम महंत राजगिरी है। एंबेसडर बाबा इंदौर से महाकुंभ में पहुंचे हैं।एंबेसडर बाबा अक्सर कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं।एंबेसडर बाबा ने अपने परिवार और सुख सुविधाओं से संन्यास ले रखा है।उनके पास एक एंबेसडर कार ही है। एंबेसडर बाबा जिस एंबेसडर कार से महाकुंभ में आए हैं वह लगभग 52 साल पुरानी है।बाबा इसी एंबेसडर में रहते हैं। एंबेसडर बाबा को 40 साल पहले दान में मिली थी। ऐसे में बाबा ने इसे ही अपना घर बना लिया है।यह हर समय बाबा के साथ रहती है। इस वजह से लोग भी उन्हें अब एंबेसडर बाबा के नाम से जानते हैं।

*1972 मॉडल की है एंबेसडर*

इस एंबेसडर कार को बाबा ने सैफरन कलर में पेंट करा रखा है।एंबेसडर कार 1972 मॉडल की है।एंबेसडर बाबा की उम्र 50 साल से अधिक है।बाबा इसी एंबेसडर कार से पिछले चार साल से कुंभ आ रहे है।इसी में सोते हैं और इसी में खाते हैं। बाबा अपने इस कार को अपनी जिंदगी बताते हैं।

*चलता फिरता आश्रम*
एंबेसडर बाबा इन दिनों बाबा महाकुंभ में संगम किनारे कुटिया बनाकर रह रहे हैं।उनकी अनोखी कार भी उनकी कुटीया के सामने खड़ी हुई है। बाबा का कहना हैं कि उन्होंने अपनी कार को* मां का दर्जा * दिया है। उन्हें इस कार में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि मिलती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes