झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से ग्रामीण की मौत

Picsart 22 04 05 16 11 27 495

– परिजनों ने काटा हंगामा, शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम कराने
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 5 अप्रैल 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी 45 वर्षीय सरवन पुत्र नत्थू लाल को कुछ परेशानी महसूस हुई। वह गांव में ही दुकान खोल कर पिछले दो-तीन वर्षों से उपचार करने वाले एक झोलाछाप के पास दवा लेने चला गया। बताया गया कि सरवन को उस झोलाछाप डॉक्टर ने कुछ दवा खिलाई साथ ही एक इंजेक्शन लगा कर घर भेज दिया। घर आने के बाद सरवन साइकिल लेकर अपने खेतों की ओर चला गया। जहां पहुंचकर थोड़ी देर में अचेत हो गया। सरवन जहां पड़ा था ।वही उसकी साइकिल भी जमीन पर पड़ी थी। जिसकी सूचना मिलते ही घरवाले दौड़कर वहां पहुंचे और बदहवास हालत में ही सरवन को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया साथ ।आए तीमारदार तथा परिजन सरवन की मौत के लिए झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज को ही जिम्मेदार बता रहे थे।

Picsart 22 04 05 16 09 34 478

अस्पताल से मृतक का शव लेकर परिजन अपने घर वापस लौट गए। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस मृतक के गांव पहुंची। पुलिस ने घरवालों को समझा-बुझाकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस तरह झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मौत होने का यह कोई पहला मामला नहीं है । पूरे क्षेत्र में चाहे नगर हो या फिर गांव हर जगह कोई न कोई झोलाछाप अपनी दुकान सजाए मौत का सौदागर बना बैठा है। किंतु स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार तथा प्रशासन न जाने क्यों झोलाछाप डॉक्टरों को अभय दान देकर भोले -भाले लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की खुली छूट दिए हुए हैं । घटना की यह जानकारी मृतक सरवन के बड़े भाई रामप्रकाश ने देते हुए बताया कि उसका भाई अपने पीछे रोती बिलखती पत्नी तथा दो बेटों और दो बेटियों को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चला गया। भाई के अनुसार उसकी मौत का असली कारण गांव का ही झोलाछाप डॉक्टर है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes