Farrukhabad news – यह आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किया गया
-कार्यक्रम का उद्देश्य ही बिना किसी जोखिम के सरलता एवं सफलता पूर्वक वाहन संचालन का बताया गया
फर्रुखाबाद।
जिलाधिकारी फर्रूखाबाद डॉक्टर वी के सिंह के निर्देशन में मनाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज दिनांक 09-01-2025 को परिवहन कार्यालय फर्रूखाबाद में बस, ऑटो, ई- रिक्शा तथा टैक्सी चालकों एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में संबंधित 32 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों एवं चालकों को संबोधित करते हुए एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी ने बताया की बस, ऑटो, ई-रिक्शा तथा टैक्सी आम जनता के आवागमन के साधन के रूप में संचालित होती है, अतः सभी चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सावधानी के साथ वाहन चलाना चाहिए ताकि सड़क पर चलने वाले व्यक्ति एवं वाहन में बैठी हुई सवारी सुरक्षित रहे।
सभी परिवहन यानो के स्वामियों एवं चालकों को अपने प्रपत्रों की जांच करते रहना चाहिए । ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में बीमा कंपनी से क्लेम मिल सके। वाहन की फिटनेस जांच नियमित अंतराल पर कराएं । नशा, नींद तथा तेज रफ्तार में कभी भी वाहन न चलाएं । वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें। परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर चालकों हेतु स्वास्थ्य जांच कार्ड बनाए जाते हैं । जिनके माध्यम से राजकीय चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है ताकि चालक स्वस्थ स्थिति में ही वाहन चलाएं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सभी से नगर में नियमानुसार चलने की अपील की ताकि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा जुर्माने की दरों में बढ़ोतरी की गई है । जिसका उद्देश्य चालकों के मन में यातायात नियमों के पालन का भाव उत्पन्न करना है।
इनसेट : –
चैकिंग में पकड़ी गई डग्गामार बस तथा अन्य वाहनों पर लगाया एक लाख उनचास हजार रुपए जुर्माना
फर्रुखाबाद।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने राजेपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के समय एक डग्गामार वस को पकड़ा । बताया गया कि कर अपवंचना तथा बिना फिटनेस संचालित दो वाहनों को सीज कर उन पर 54 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। एआरएम परिवहन निगम राजेश कुमार के साथ संयुक्त चेकिंग करते हुए एक डग्गामार बस को पकड़ा गया तथा उसे पर 31 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है ।, इसके अतिरिक्त एक ओवरलोड संचालित माल वाहन को पकड़ कर थाना राजेपुर में सीज किया गया एवं उस पर 64 हजार रुपए का जुर्माना रोपित किया गया ।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct