KAIMGANJ NEWS अबतक लगभग साढे चार लाख कुन्टल गन्ना पेराई कर करीब चार करोड़ रुपए गन्ना मूल्य किसानों को किया भुगतान

Picsart 24 12 01 17 31 24 430

KAIMGANJ NEWS – मिल क्लीनिंग जारी इसलिए क्लीनिंग पूर्ण होने तक किसान ना लाएं गन्ना

कायमगंज / फर्रुखाबाद
मिल सूत्रों के अनुसार बताया गया है इस पेराई सत्र में चीनी मिल को गन्ना उपलब्ध कराने वाले 2 हजार 1 सौ 66 किसानों का करीब 3 करोड़ 94 लाख का भुगतान मिल द्वारा कर दिया है। वहीं इस पेराई सत्र में 4 लाख 42 हजार कुंतल गन्ने की पेराई हो चुकी है। मिल प्रशासन ने 36 घंटे के लिए मिल में क्लीनिंग की घोषणा की है। जीएम ने किसानों से क्लीनिंग पूर्ण होने तक मिल यार्ड में तौल के लिए गन्ना ना लाने का अनुरोध किया है ।
दि किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र को चालू हुए करीब सवा महीना हो गया है। पिछले पेराई सत्र अपेक्षा इस बार पेराई में तकनीकी खराबी कम आड़े आई। इस कारण पेराई कार्य जारी रहा। यदि अब तक आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अभी तक करीब 4 लाख 42 हजार कुंतल गन्ने की पेराई हो चुकी है। मिल प्रशासन ने 9 दिसंबर तक 2 हजार 1 सौ 66 किसानों का करीब 3 करोड़ 94 लाख का का भुगतान कर दिया है। कहा जा सकता है कि एक माह का भुगतान किसानों का बकाया है। हालांकि पिछले सत्र से भुगतान की स्थिति अच्छी है। मिल में अब तक 38 हजार कुंतल चीनी बन चुकी है। इधर मिल प्रशासन ने शुक्रवार से 36 घंटे के लिए मिल में क्लीनिंग की घोषणा की है। क्लीनिंग के समय कर्मी मशीनों की मरम्मत के साथ ही साफ सफाई करेंगे। जीएम कुलदीप सिंह ने बताया अभी तक यार्ड में गन्ना है तब तक वह पेराई कार्य चालू रखेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की कि क्लीनिंग के समय तक गन्ना न लाए। क्लीनिंग कार्य पूरा होते ही गन्ना तौल शुरू करा दी जायेगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes