Uttar Pradesh news — जैमर, कोडिंग और कंट्रोल रूम से होगी सीधी निगरानी
– 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली बोर्ड परीक्षाओं में हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था |
साभार :-
लखनऊ/शिक्षा डेस्क ( द एंड टाइम्स न्यूज )
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने इस बार की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलमुक्त बनाने के लिए सख्त और हाईटेक इंतजाम लागू कर दिए हैं। 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अब नकल करने वालों की जरा-सी भी चालाकी तुरंत पकड़ी जाएगी। शासन और बोर्ड अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। कई संवेदनशील केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क को नियंत्रित करने के लिए जैमर लगाए जाएंगे, ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल की संभावना खत्म हो सके। इसके साथ ही राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।
इस बार प्रश्नपत्रों में विशेष कोडिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे पेपर लीक या अदला-बदली की आशंका कम होगी। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं पर विशेष लोगो और सुरक्षा चिह्न लगाए गए हैं, ताकि फर्जी कॉपियों और बाहरी हस्तक्षेप पर रोक लगाई जा सके। बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापकों और शिक्षकों को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस बार उड़नदस्तों और निगरानी टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे पूरी तैयारी के साथ और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दें, क्योंकि इस बार निगरानी व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा सख्त और हाईटेक होगी।
अब सभी की निगाहें यूपी बोर्ड की इन नई व्यवस्थाओं पर टिकी हैं, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश की परीक्षाएं पूरी तरह नकलमुक्त और निष्पक्ष माहौल में सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न होंगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद
Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज
KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!
KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी
Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत
Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 01अप्रैल से महंगा हुआ सफर: टोल दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों / स्वामियों की जेब पर असर – आम आदमी भी यात्री के तौर पर होगा प्रभावित
Uttar Pradesh news लखनऊ/ गोरखपुर / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नए[...]
Mar