ट्रेन से कटकर दो निराश्रित गाय मरी

Picsart 22 03 12 13 05 15 786

कायमगंज- फर्रुखाबाद 12 मार्च 2022
कासगंज -कानपुर रेलवे ट्रैक रेलवे स्टेशन कायमगंज से पूर्व की ओर स्थित पिथौरा क्रॉसिंग पर स्थित पोल संख्या 166 के पास गत रात दो गाय क्षत-विक्षत हालत में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि आवारा घूम रहे गोवंश के झुंड में से 2 गायें घूमती हुई रेलवे ट्रैक पर आ गई । रात को इस लाइन से निकलने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दे दी गई है। स्टेशन मास्टर ने गायों के कटने की पुष्टि करते हुए कहा कि गाय कैसे कटी, यह पता नहीं चल सका है। आवारा घूमने वाले पशुओं के साथ ऐसी घटनाएं होना अब एक सामान्य सी बात बन कर रह गई है । क्योंकि इसी क्षेत्र में नहीं , लगभग प्रदेश के हर भाग में छुट्टा घूमने वाले गोवंश आदि पशुओं की बढ़ती संख्या किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को चौपट कर रही है। Picsart 22 03 11 20 41 39 043

वही कहीं रेलवे ट्रैक पर तो कहीं आम रास्ते पर यहां तक की व्यस्त सड़क मार्गों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य स्थानों पर भी आवारा पशु घूमते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि गायों की समस्या के लिए शासन ने गौशाला निर्माण स्थाई या अस्थाई रूप से करने एवं इन्हीं गौशालाओं में गोवंश को रखने, उनके चारा पानी की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया था। किंतु अधिकांश ही नहीं, अपवाद को छोड़कर लगभग ग्रामीण क्षेत्र की सभी गौशालाएं धरातल पर खाली पड़ी है। कारण पूछे जाने पर जिम्मेदारों का कहना होता है कि उन्हें इन गोवंश के चारे आदि की व्यवस्था के लिए शासन से किसी भी तरह की आर्थिक सहायता ही नहीं मिलती है। अपने पास से या फिर दूसरों का सहयोग लेकर इन्हें कब तक खिलाया जा सकता है । इस तरह की व्यवस्था से गौशालाओं का संचालन नहीं हो सकता’। इसीलिए यह व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उधर आवारा पशुओं की समस्या से सड़क मार्गों का आवागमन तथा खेतों मैं खड़ी फसलों की सुरक्षा एक समस्या बन चुकी है। जिसका समाधान निकट भविष्य में होता दिखाई नहीं दे रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes