फर्रुखाबाद 15 फरवरी 2022
192 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए प्रदेश प्रभारी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एसएनएम इंटर कॉलेज मैदान मैं जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मनहूस पार्टी बताते हुए उसे प्रदेश से भगाने की अपील की ।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने को देश की सबसे बड़ी पार्टी बता कर खुद ही अपनी प्रशंसा करती है। उसी की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाषा तक की समझ नहीं है। एक मुख्यमंत्री गर्मी ठंडी कर दी जाएगी कह कर खुद ही यह साबित कर रहा है , कि भाषा की मर्यादा उनके लिए कुछ भी मायने नहीं रखती। सांसद संजय सिंह ने कहा की उनकी इस बयान बाजी से यह समझ लेना चाहिए कि अब तक उन्होंने जो कुछ किया इसके आगे और क्या करने वाले हैं ।अपने जोशीले अंदाज में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में इस प्रदेश में क्या क्या हुआ और क्या नहीं हुआ प्रदेश की जनता सब कुछ जानती है। इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली में जनता को जो सुविधाएं दी गई यदि उनकी सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है तो दिल्ली मॉडल के हिसाब से ही यहां भी विकास कराया जाएगा। लोगों से सीधे जुड़ते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याएं बेहद गंभीर हो चुकी हैं। क्या इनके लिए भाजपा की योगी सरकार जिम्मेदार नहीं है? भाजपा शासनकाल में किसान, मजदूर ,गरीब ,छोटा व्यापारी ऐसा कोई भी वर्ग नहीं है । जो परेशान ना हो रहा हो यदि समीक्षा करके देखा जाए तो भाजपा ने किया ही क्या है। सिवाय जुमलेबाजी एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने के अलावा इनका विकास से कोई वास्ता ही नहीं रहा। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए बोले कि यह पार्टी भी अपनी जन उपेक्षा की नीति के कारण ही दिल्ली में पूरी तरह सिमट चुकी है। और इसके तुरंत बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि विकास शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता को कैसे पहुंचाई जा सकती हैं। इसका उदाहरण मॉडल के रूप में देखना है तो आप लोग दिल्ली आकर देखें । यदि उत्तर प्रदेश में सब कुछ सही हो, यह आप चाहते हैं ,तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर विजई बना दें। उन्होंने सपा और बसपा पर भी निशाना साधा और फिर भाजपा पर ही हमलावर होते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस दोनों का वहां की जनता के सहयोग से सफाया करके केजरीवाल सरकार ने सभी को मूलभूत सुविधाएं देकर एक अनूठा एवं अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। लेकिन उत्तर प्रदेश सहित भाजपा हर समय विकास की बजाय मुसलमान तथा हिंदू के बीच खाई पैदा करने की कोशिश में लगी रहती है ।और आखिर में फिर एक बार किसानों गरीबों मजलूमों मजदूरों तथा बेरोजगार युवाओं तथाभ्रष्टाचार के लिए भाजपा सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अभी समय है अपने वोट की चोट से इस मनहूस भाजपा को उत्तर प्रदेश से भगा दो । इस अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रशांत कुमार के साथ ही पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct