कायमगंज/ फर्रुखाबाद 15 फरवरी 2022
विधानसभा चुनाव की सरगर्मी दूसरे फेस के चुनाव संपन्न होने के बाद से ही पूरे चरम की ओर बढ़ती जा रही है। और ऐसे में एक से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला भी तेजी पकड़ रहा है। आवाजाही के चलते कस्बा कंपिल के मूलनिवासी राबेज खां उर्फ बंटी ने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। राबेज खाँ उर्फ बंटी पूर्व विदेश मंत्री कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद के करीबियों में शुमार रहे हैं। उत्तर प्रदेश पीसीसी कांग्रेस समिति के सदस्य थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी तथा डॉक्टर सुबोध यादव के समक्ष सपा में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा ज्वाइन करने के बाद बंटी ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पूरी लगन मेहनत तथा ईमानदारी से कांग्रेस की सेवा की। किंतु कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा सेआहत होकर उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया । अब वे पूरी ताकत से जनपद फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करेंगे। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने वर्तमान में हो रहे विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तथा मनमाने ढंग से पार्टी का सिंबल जनाधार ना रखने वाले लोगों को देने पर भी नाराजगी जताई थी । उनका कहना था कि जो कार्यकर्ता पूरे 5 साल क्षेत्र में रहकर जन सेवा करता है। उससे पूछ तो लिया गया होता । लेकिन यहां तो ऐसा भी नहीं किया गया। तो ऐसी हालत में पार्टी का भला कैसे हो सकता है। पार्टी चाहे कोई भी हो उसकी ताकत तो पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता ही होता है। लेकिन फर्रुखाबाद में कांग्रेस की स्थित इसके बिल्कुल उलट है। कांग्रेस पीसीसी सदस्य द्वारा सपा ज्वाइन करने के अवसर पर पूर्व प्रधान निजामुद्दीनपुर प्यारे मियां इसी गांव के वर्तमान प्रधान उम्मीद खां पूर्व प्रधान बबलू एवं कैसर खान ,अजर खान, जमशाद खान, मुन्ना ठेकेदार ,पप्पू कठेरिया ,आवेज खान ,मतीन खां सुबोध यादव ,नदीम सलमान आदि उपस्थित रहे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct