Farrukhabad news दबंगों द्वारा की गई मारपीट से घायल उपचाराधीन युवक की हुई दर्दनाक मौत

IMG 20250117 WA0224

Farrukhabad news फर्रुखाबाद -17 जनवरी
घटना अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव चपरा की बताई जा रही है । यहां दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए कई लोगों को घायल कर दिया था । इनमें से एक युवक की उपचार के दौरान मौत होने से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है l चपरा गांव निवासी पीड़ित धीरज पुत्र ब्रजेश ने अपने ही गांव के निवासी मुनेश्वर दयाल, साहबलाल,सालिगराम पुत्रगण रामदास,सुनील पुत्र अमर सिंह, रामसेवक पुत्र राजाराम , रामगोपाल पुत्र वीरसहाय व नीरज पुत्र राजू निवासी गांव मढान के विरुद्ध 15 जनवरी025 को शिकायत कर केश दर्ज कराया था । दी गई तहरीर में कहा गया था कि इन सभी हमलाबर दबंगों ने शाम करीब साढे सात बजे मंजेश व कौशल से गाली गलौज किया। जिसका विरोध मेरे भाई रामशंकर राजपूत ने किया । दबंगों ने पीड़ित के भाई के साथ मारपीट कर दी। अपना बचाव करने के लिए रामशंकर भाग कर घर में घुस गए । तो हमलाबर भी घर के अंदर घुस आए । घर में ही इन लोगों ने रामशंकर को लाठी डंडो एवं धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । रामशंकर को पिटता देख बचाव करनेआये राधेश्याम,अवनेश,मंजेश, व कौशल को भी घर के अन्दर ही मारने पीटने लगे । चीख पुकार सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर हमलाबर जान से मार डालने की धमकी दे वहां से निकल गए । घायल हुए चार लोग उपचार तथा चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल राजेपुर ले जाए गए ।
जहां से रामशंकर को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया । यहां से भी रामशंकर को रेफर कर देने पर परिजन उपचार हेतु कानपुर लेकर जा रहे थे । किन्तु रास्ते में ही घायल रामशंकर राजपूत की मृत्यु हो गई । शव घर पहुंचते ही परिवार में शोक व्याप्त हो गया । सूचना पर उप निरीक्षक कल्लू सिंह ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राम शंकर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।मृतक की मां विमला व पत्नी सविता व पुत्री पारूल , पुत्र प्रांशू, हिमांशु का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है । क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर लोग तरह की चर्चाएं करते हुए पुलिस की सक्रियता एवं कार्यशैली असंतोष व्यक्त कर रहे हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes