Haridwar news मादक पदार्थ तस्कर बदमाश हुआ पुलिस मुठभेड़ में घायल

IMG 20250117 WA0164

Haridwar news – घायल बदमाश के पास से एक तमंचा तथा बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां व कैप्सूल हुए बरामद

हरिद्वार / उत्तराखण्ड ( द एंड टाइम्स न्यूज )
जनपद हरिद्वार के थाना पथरी की पुलिस इसी थाना क्षेत्र में सुभाषगढ़ बुढ्ढाहेड़ी के पास स्थित रोड पर , दौरान गश्त चेकिंग कर रही थी । उसी समय पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी । आरोप है कि पुलिस ने जैसे ही उसे रोकने का इशारा किया वैसे ही वह मौके से भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर हमलावर हो गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की । एक गोली संदिग्ध बदमाश के पैर में जा लगी । जिससे वह घायल हो गया और वहीं गिर गया । पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । जहां उसे भर्ती करा दिया गया । पुलिस का कहना है कि जब रोकने का इशारा किया था तभी घायल बदमाश के साथी भी पुलिस पर फायर करने लगे थे । मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में गोली लग गई । जिसे अस्पताल लाया गया है। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम व पता बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना देवबंद उतर प्रदेश बताया। शिनाख्त में उसका नाम व पता सही पाया गया । पुलिस टीम ने बताया कि घायल बदमाश तथा उसके साथी नशीले मादक पदार्थ के तश्कर हैं ।जामा तलाशी के दौरान घायल होकर हिरासत में आए बदमाश के पास से 01 तमंचा 315 बोर एवं जिन्दा कारतूस व 900 से अधिक नशीली गोलियां /कैप्सूल बरामद हुए। बताया गया कि पुलिस हिरासत में आ चुके इस शातिर का लंबा आपराधिक इतिहास है । अकेले जिला हरिद्वार में ही अलग-अलग थानों में इसके विरुद्ध लगभग 13 आपराधिक केस दर्ज हैं । इसके अलावा पुलिस अन्य थानों से इसकी अपराधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes