लखनऊ /उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज़)
देश के कुछ राज्यों में इस समय भी कड़ाके की सर्दी के साथ ही कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते कहीं – कहीं पर तो पारा 5 से 6 डिग्री तक पहुंचा। वही अधिक ठंडे इलाकों में पारा माइनस डिग्री तक के संकेत देने लगा है। कुछ दिन पहले ही मौसम विभाग ने कई राज्यों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की थी। जो सही साबित होती दिखाई दे रही है। अभी कल ही कानपुर क्षेत्र में कुछ जगह तेज गरज चमक के साथ ओले पड़ते दिखाई दिए ।
अगले दो-तीन दिन में उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में हो सकती है वर्षा:-
मौसम विभाग की सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में अगले दो-तीन दिन में हल्की बूंदाबांदी से लेकर सामान्य वर्षा हो सकती है। बदलते मौसम में हालांकि तापमान पिछले समय की अपेक्षा कुछ बढ़ा हुआ है। इस बीच प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामान्य रूप से तापमान 13 डिग्री के आसपास होने के बावजूद भी हवाओं के सर्द होने से जन सामान्य को गलत महसूस हो रही है ।अगले कुछ दिनों में वर्षा की संभावना इसलिए और नजर आई आ रही है। क्योंकि प्रदेश के जनपद बाराबंकी ,लखनऊ ,गोरखपुर, एटा फर्रुखाबाद एवं हरदोई व शाहजहांपुर के आंशिक भाग सहित अन्य कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।
ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय के क्षेत्र में वर्षा तथा बर्फबारी हो सकती है तेज:-
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 23 और 27 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय पर एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज करेगा।इस अवधि के दौरान व्यापक बारिश और हिमपात होगा। 24 और 25 जनवरी को बारिश और हिमपात की तीव्रता सबसे अधिक होगी। 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 24 और 27 जनवरी के बीच उपर्युक्त राज्यों में बारिश बढ़ सकती है और 24 और 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है।
जम्मू कश्मीर की हालत बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है:-
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोर और कुपवाड़ा जिलों में मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन और बारामुला और गांदरबल जिलों में कम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है।लोगों को सावधानी बरतने और इन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है। प्राकृतिक बदलाव लगातार इस अवधि में जारी रहने के कारण वर्षा हिमपात तथा हिमस्खलन जैसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यहां के निवासियों को इस अबधि में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun