अतीक के घर के पास मिली उमेश पर हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार, इसी पर सवार होकर आए थे बदमाश

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

साभार

प्रयागराज 27 फरवरी 2023पुलिस ने शनिवार को एक खाली प्लाट से कार बरामद की। इसी कार से आकर शूटरों ने उमेश पाल पर हमला किया था। पुलिस ने कार के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि उस पर नकली नंबर लगाया गया था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक अहमद के घर के पास एक खाली प्लाट में सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी है। यह वही कार थी जिसमें सवार होकर उमेश पाल की हत्या करने शूटर आए थे। सूचना पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी। अतीक के घर के पास से कार बरामद कर ली गई। कार पर नंबर फर्जी लिखा था।

इस कारण इंजन और चेचिस नंबर से जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति के प्लाट में कार खड़ी थी। उसकी भी तलाश की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने अतीक के घर पर क्रेन भेजकर जितनी भी कारें थीं, सब उठवा लिया था। अतीक के घर पर कई थानों की फोर्स पहुंची थी। क्रेटा, फार्च्यूनर तथा एक अन्य कार को क्रेन से उठवाकर थाने उठा लाई थी। सभी गाड़ियों की फोरेंसिक टीम ने जांच भी की।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद शासन ने एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश प्रयागराज भेजा है। शूटरों को पकड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जो भी टीमें बनी हैं, अमिताभ यश को उसे लीड कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर समेत जिले के आला अफसरों ने एडीजी एसटीएफ के साथ शनिवार को बैठक भी की। एसटीएफ लखनऊ और प्रयागराज की टीमों ने आज कई जगह दबिश भी दी।

एसटीएफ और एसओजी ने शनिवार रात मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में छापा मारकर तीन युवकों को उठा लिया। माना जा रहा है कि अतीक के करीबी गुलाम के तीनों युवक गुर्गे हैं। तीनों लगातार गुलाम के संपर्क में थे। शनिवार रात में मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया लेकिन पुलिस की भारी संख्या देखकर अंत:वासी शांत रहे। तीनों युवकों को पकड़कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes