तहसीलदार पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप की जांच, जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को सौंपी

Picsart 23 02 27 16 00 52 376

– अधिवक्ता ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर लगाया, कायमगंज तहसीलदार कर्मवीर सिंह पर कानून सम्मत कार्यों को भी बिना रिश्वत लिए ना करने का आरोप
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 27 फरवरी 2023
वैसे तो रिश्वतखोरी जैसी बीमारी की कड़वी सच्चाई किसी से छिपी नहीं रहती। लेकिन लोग किसी मजबूरी बस या खुद समर्थ ना होने की स्थिति में इस लाइलाज हो चुकी बीमारी के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते हैं। किंतु कुछ लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं। ऐसी उठाई गई आवाज आज चर्चा का विषय बन गई है। ऐसे प्रकरणों में वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। किंतु कुछ समय बाद काम उसी ढर्रे पर आ जाता है। खैर जो भी हो किंतु इस समय चर्चा का विषय बना मामला एक अधिवक्ता तथा तहसीलदार कायमगंज के बीच का है। जिसमें अधिवक्ता ने तहसीलदार पर रिश्वतखोरी का खुला आरोप लगाते हुए शिकायत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जांच कमेटी नियुक्त कर जांच के आदेश दे दिए हैं। रिश्वत का आरोप लगना और लगाना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी तहसील कायमगंज में ऐसे कृत्यों के वीडियो वायरल होते रहे हैं। वह एक अलग बात रही होगी। लेकिन इस बार तो आरोप सीधे तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह पर है। तहसीलदार पर अधिवक्ता नाजिर खां ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि तहसीलदार कायमगंज के पास तहसील के पांच न्यायालयों का चार्ज वर्तमान में है। कार्यव्यवस्ता अधिक होने के कारण दाखिलखारिज ,धारा 34रा0सहि0 का समय होता है। जिनमें 60 से 70 दिन लग जाते हैं। विभिन्न फाइलों में कार्य करने के नाम पर 25 से 30 हजार रूपए रिश्वत की मांग की जाती है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। तहसील में पांच साल से अधिक कलेक्ट्रट के पुराने बाबू कार्यरत है। जो रिश्वतखोरी को बढ़ावा दिए हुए हैं। रिश्वतखोरी के मामले की शिकायत इससे पूर्व अधिवक्ता द्वारा 18जुलाई 2022 को व 06 अगस्त 2022 को भी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अध्यक्ष /सचिव राजस्व परिषद लखनऊ,मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व मंडल आयुक्त कानपुर से की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा 22 फरवरी 2023 को पत्र भेजकर अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति के समझ बयान दर्ज कराने के आदेश दिए। जिस पर जांच कर कार्यवाही हो सकती है। अधिवक्ता ने बताया कि जब से शिकायत की है। तहसीलदार द्वारा उनकी सभी फाइलें रोक दी गई हैं। अधिवक्ता का आरोप है कि उन पर समझौता का दबाव बनाया जा रहा है। रिश्वतखोरी का यह आरोप इस समय तहसील परिसर के बाहर तक पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय तो बन गया। लेकिन लोग जांच आदेश के बाद भी जांच के बाद परिणाम के बारे में अपने-अपने ढंग से अलग-अलग तरह की राय व्यक्त कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आरोप सही है या फिर नहीं। यह तो निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कार्यवाही से ही पता चलेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes