Uttar Pradesh news लखनऊ / उत्तर प्रदेश , “द एंड टाइम्स न्यूज” – 14 अप्रैल2026
जनसामान्य को टीबी (तपेदिक) जैसी गंभीर एवं संक्रामक बीमारी से बचाने तथा समय रहते उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर “टीबी मुक्त भारत अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश में 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य लक्ष्य टीबी के मरीजों की शीघ्र पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो वह लापरवाही न बरतते हुए तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराए और उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं का लाभ उठाए।
टीबी के प्रमुख लक्षण :-
विशेषज्ञों के अनुसार निम्न लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराना आवश्यक है—
दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी ,बुखार एवं रात में पसीना आना ,बलगम के साथ खून आना (हेमोप्टाइसिस) ,सीने में दर्द एवं सांस लेने में तकलीफ ,तेजी से वजन कम होना एवं भूख न लगना ,अत्यधिक थकान ,
गर्दन में गिल्टी या गांठ (लिम्फ नोड्स)
अन्य असामान्य शारीरिक संकेत
मुफ्त जांच और उपचार की व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी की मुफ्त जांच, छाती का एक्स-रे तथा पूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिल सके।
=हेल्पलाइन से लें जानकारी =
टीबी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, सलाह या सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800116666 पर संपर्क किया जा सकता है।
*जनजागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा माध्यम*
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर इसकी पहचान और उपचार किया जाए। इसलिए जागरूकता, नियमित जांच और उपचार में निरंतरता ही इस अभियान को सफल बनाने की कुंजी है। जनहित में
सरकार का लक्ष्य है—“टीबी मुक्त भारत”, जिसमें आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct