राहुल के प्रति नरम रुख दिखाते हुए अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

Picsart 23 03 24 15 50 17 179

साभार

लखनऊ / उत्तर प्रदेश( द एण्ड टाइम्स न्यूज़)

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के विरुद्ध आए कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई । राहत की बात रही कि तत्काल जमानत देते हुए इस मामले को उच्च न्यायालय ले जाने के लिए 30 दिन का समय भी दे दिया गया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार न कर रहे हों,लेकिन राहुल गांधी को हुई सजा के मामले में अखिलेश उनके साथ दिखाई दिए । अखिलेश ने राहुल के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विपक्ष की ताकत से डर गई है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने से साफ तौर पर इनकार कर चुके हैं। अखिलेश ने स्पष्ट किया है कि यूपी में भाजपा को सपा ही मात दे सकती है। ऐसे में दूसरे दलों को सोचना है कि उन्हें क्या करना है।वह गैर कांग्रेसी नेताओं के साथ लगातार संपर्क करते नजर आ रहे हैं।गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद अखिलेश ने तल्ख टिप्पणी की।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश की मानहानि, जनता की मानहानि, सौहार्द की मानहानि, संविधान की मानहानि, अर्थव्यवस्था की मानहानि सहित भाजपा पर न जाने कितने मानहानि के मुकदमे होने चाहिए। विपक्ष को नगण्य मुकदमों में फंसाकर अपना राजनीतिक भविष्य तलाशने वाली भाजपा विपक्ष की ताकत से डर गई है। अखिलेश ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी भी को टैग किया है। अखिलेश के इस ट्वीट को भविष्य की सियासत में विपक्षी एकजुटता के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। एकाएक राहुल गांधी के प्रति उपजी सपा प्रमुख की हमदर्दी के राजनैतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह भी संभव हो सकता है कि अखिलेश पूरे विपक्ष को एक साथ लेकर भाजपा को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रहे हों।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes