कायमगंज – फर्रुखाबाद 15 मार्च 2022
नगर पालिका परिषद कायमगंज सभागार में आज पीएम स्वनिधि योजना के संबंध में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पालिका अध्यक्ष ,अधिशासी अधिकारी तथा सभासदों के साथ ही बैंक ऑफ इंडिया शाखा कायमगंज के प्रबंधक रणधीर सिंह एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से चौकी कस्बा इंचार्ज रहमत खान
उपस्थित रहे। बैठक में विचार विमर्श के बाद कहा गया कि रेडी ठेली बाले एवं फुटपाथों पर छोटी मोटी वस्तुओं के साथ ही सब्जी आदि की बिक्री कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

ऐसे लोगों के जीवन में आर्थिक सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह योजना पहले से ही लागू है । जो अब फिर नए कलेवर के साथ शुरू की जा रही है। जिसके अनुसार जिन लोगों को इस योजना से लाभ प्राप्त करना हो वे सभी लोग अपने आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक द्वारा प्रदत्त्तअदेय प्रमाण पत्र[ नोड्यूज] ,बैंक पासबुक की छाया प्रति तथा नगर पालिका द्वारा जारी आई कार्ड की छाया प्रति के साथ निर्धारित समय में नगर पालिका कार्यालय में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ।

इस योजना का लाभ उन्हीं व्यक्तियों को मिलेगा। जिन्होंने पहले लिए गए ऋण की अदायगी समय रहते पूर्ण कर दी हो। ऐसे लोगों को 10 हजार के स्थान पर अब 20 हजार एवं 20हजार ऋण लेने वालों को 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता ऋण के रूप में उपलब्ध हो सकेगी । इस योजना में नगर पालिका को 391 का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष अब तक 25 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिए हैं । इस अवसर पर बैठक में आए फोन पे वर्कर्स ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन फोन द्वारा पेमेंट तथा रुपए के लेनदेन को आसानी से कैसे किया जा सकता है, विस्तार से समझाया।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct