लखनऊ, (द एंड टाइम्स न्यूज़)
पूर्व मंत्री वरिष्ठ समाजवादी नेता सदस्य विधान परिषद स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस की एक चौपाई पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद कुछ चंद लोगों ने काफी नाराजगी जताते हुए मौर्य की इस टिप्पणी को धर्म से जोड़कर भावनाएं आहत करने वाला बताया था।

इसको लेकर पिछले काफी दिनों से भूचाल सा आता दिखाई दिया। लेकिन तमाम तर्कों के साथ अपनी कही गई बात को सही बताते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि वह अपनी कही गई बात पर आज भी पूरी तरह अडिग हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी की चुप्पी से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।


रामचरितमानस विवाद के बाद अखिलेश और स्वामी प्रसाद मौर्य की यह पहली मुलाकात थी। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक गहन मंत्रणा हुई। मंत्रणा कक्ष से बाहर निकलते ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामचरितमानस के जिस अंश पर उन्होंने आपत्ति की है। वह बिल्कुल सही है । क्योंकि इससे देश की 97% आबादी का अपमान हो रहा है। इसलिए इस अंश को और इस तरह के दूसरे अंशों को भी रामचरित मानस से निकाल देना चाहिए।


इसी के साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी जाति जनगणना की मांग को लेकर अभियान चलाएगी। इसके लिए पार्टी स्तर से एक पत्र केंद्र सरकार को भी भेजा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से सनातन धर्म के बारे में दिए गए बयान के सवाल को स्वामी प्रसाद टाल गए और बोले कि मुख्यमंत्री को जवाब नेता प्रतिपक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं विधानसभा में देंगे।


उन्होंने फिर दोहराया कि दलितों पिछड़ों वंचितों के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई जो पहले लड़ते रहे हैं। यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और बोले कि इससे पहले मैंने एक ट्वीट करके इस देश की महिलाओं दलितों आदिवासियों तथा पिछड़ों के सम्मान की बात क्या कह दी, मानों भूचाल आ गया। अपने सिर नाक काटने की एक संत द्वारा तथा इसी तरह के दूसरे लोगों द्वारा कही तथा समर्थन करने वाली प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि एक-एक करके ऐसे संतो महंतों धर्माचार्यों का वास्तविक चेहरा और उनकी भावनाएं उजागर हुई हैं। जिनके बारे में पहले से यह कहावत है कि ऐसे लोगों के मुंह में राम, बगल में छुरी छुपी रहती है और यह धर्म की चादर की आड़ में छुपे हुए भेड़ियों के समान हैं। ऐसे लोगों से सदैव सावधान और दूरी बनाकर रहना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे वरिष्ठ सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हाव भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे अब अपनी बात पर अडिग रहते हुए दलितों पिछड़ों वंचितों के मुद्दे को विशेष रुप से उठाते हुए जाति जनगणना के लिए आंदोलन चलाने के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug