मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 37 जोड़े पवित्र विवाह सूत्र बंधन में बंधे

Picsart 23 01 28 19 19 43 637

कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 जनवरी 2023
बिल्कुल बारात आगमन तथा वैवाहिक कार्यक्रमों के उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा था। इस खुशी भरे माहौल में आज नगर के शिवाला भवन गायत्री धाम गंगा दरवाजा में 37 जोड़े पवित्र विवाह सूत्र बंधन में बंध कर एक दूसरे के जीवन साथी बन गए।

Picsart 23 01 25 13 33 52 451

Picsart 23 01 25 14 24 14 803

सामूहिक विवाह कार्यक्रम अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि गंगवार ,ब्लॉक प्रमुख अनु राधा दुबे ने नव विवाहित जोड़ों को उनके उज्जल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी में आमतौर पर काम आने वाली चीजें भी भेंट की गई।

Picsart 23 01 23 17 37 24 537

Picsart 23 01 23 18 54 09 857

आज वैवाहिक कार्यक्रम अवसर पर लखनपुर की रोजी ने सांगानेर जयपुर के रोहित कुमार, गांव में मझोला की तुलसी ने योगेश एटा, रीता मझोला ने लक्ष्मी नारायण चिलौली, मुस्कान ने अभिषेक रामपुर फर्रुखाबाद, कुमकुम ब्राहिमपुर जागीर ने अनुज ब्राहिमपुर जागीर, सोनम भगवतीपुर ने बृज किशोर फर्रुखाबाद मंडी, रूपा देवी नुनेरा ने सीटू कुमार एटा, सरस्वती नियामतपुर ढिलावली ने विजय पाल सिंह कासगंज, राखी नियामतपुर ढिलावली ने जयवीर कासगंज, आरती त्योर खास ने धर्मेंद्र नारायणपुर, दुर्गा प्रेमनगर चिलौली ने अमोल कुमार कायमगंज मोहल्ला चिलाका के साथ सात फेरे लिए।

Picsart 23 01 22 17 23 06 113

ads

विवाह सूत्र बंधन में बंधे वैवाहिक परिधानों में सुसज्जित जोडों से सजा धजा पांडाल एवं मधुर शहनाई की धुन से समूचा वातावरण जीवंत हो रहा था। बारात भोज के बाद नव दंपतियों को शुभ आशीष के साथ उनके जीवन की नई डगर पर जाने के लिए खुशी – खुशी विदा कर दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू यादव, खंड विकास अधिकारी मोहम्मद आरिफ, वरिष्ठ सहायक पीके दुबे, सौरभ राव, प्रवीण कुमार ,अंकुर ने वैवाहिक कार्यक्रम की देखरेख एवं व्यवस्था को पूरी लगन तथा व्यवहारिकता के साथ संभालते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से संभ्रांत जन तथा सरकारी व नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes