Farrukhabad news चोरी की 21 बाइकें बरामद कर , संयुक्त पुलिस टीम ने दो बाल अपचारियों सहित चार बाइक चोर किये गिरफ्तार

2d2e6eca5bd8ba3591a0416573c3dfec173746ac4b5dbe19ec01190e6eba3839.0

Farrukhabad news फर्रुखाबाद ।
फर्रुखाबाद में कोतवाली कायमगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए बाइक चोरी करने वाले गैंग का खुलाशा किया । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी की 21 बाइकें भी अलग अलग स्थानों से बरामद कर ली गई हैं ।
दी गई जानकारी के अनुसार कायमगंज पुलिस ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम अर्राह पहाड़पुर निवासी हिमांशु शाक्य पुत्र पन्नालाल एवं जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के ग्राम किशनपुर निवासी अंकित यादव पुत्र श्याम सिंह व उनके दो किशोर – ( बाल अपचारियों ) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय जामा तलाशी में अंकित के पास से 315 बोर का तमंचा व 2 कारतूस एवं खोखा तथा किशोर के पास से मास्टर चाबी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूततांछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरैनामऊ पुल के दक्षिण ओर नहर विभाग के खंडहरनुमा निरीक्षण भवन परिसर से चोरी की 13 बाइकें बरामद की। वहीं पुलिस ने हिमांशु की निशानदेही पर उसके गांव में खेत की बाई तरफ मकबरे के पास झाडियों में छिपा कर रखी गई8 बाइकें बरामद कर लीं। यहीं पर पुलिस को एक रेती भी मिली । हिमांशु ने पुलिस को बताया कि इसी रेती से चोरी की वाइकों से इंजन के चेचिस नंबर मिटा देता था।
अभी गत माह 17 नवंबर024 को ग्राम मझोला के शेखर ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इसी केश की विवेचना में हिमांशु तथा अंकित व उनके साथियों के बारे में पता चला था ।
पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि उक्त बरामद 21 बाइकों को जनपद फर्रुखाबाद के अलावा जनपद एटा एवं कन्नौज से चुराया है । अभियुक्तों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछतांछ कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes