KAIMGANJ NEWS 6 दिसंबर तथा जुम्मे की नमाज के साथ ही अंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस अवसर पर ड्रोन से निगरानी करते हुए पुलिस तथा प्रशासन रहा सतर्क

Picsart 24 12 06 21 17 55 210

KAIMGANJ NEWS- मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील का दिखाई दिया बेहतर असर

कायमगंज /फर्रुखाबाद6 दिसम्बर
हर साल आज के ही दिन 6 दिसंबर को अयोध्या प्रकरण के कारण पूरे देश में खास कर उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से प्रशासन तथा पुलिस द्वारा शासकीय निर्देशानुसार विशेष सतर्कता बर्ती जाती है । आज संयोग से 6 दिसंबर के साथ ही जुम्मे की नमाज तथा संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस भी आज ही है। ऐसे में कहीं किसी प्रकार की अशांति ना हो सके । शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तथा प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है । खासतौर कर संभल प्रकरण के बाद हर समय प्रशासन चौंकानी दृष्टि बनाए हुए है । इन्हीं सब कारणों की वजह से आज पूर्व की भांति उप जिलाधिकारी कायमगंज रविंद्र कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकार जय सिंह परिहार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज राम अवतार – कस्बा चौकी – इंचार्ज मंडी चौकी प्रभारी तथा स्थानीय खुफिया विभाग आदि प्रशासनिक अमला हर संवेदनशील स्थान के साथ ही खासकर मस्जिदों जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म अनुयाई नमाज अता करने पहुंच रहे हैं । वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है । इसी के साथ हर स्थान की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है । कायमगंज नगर की जामा मस्जिद मीनार वाली मस्जिद तथा टाउन एरिया कंपिल तथा टाउन एरिया शमशाबाद एवं नवाबगंज आदि स्थानों पर भी पुलिस बल निगरानी कर रहा है । मुस्लिम धर्मगुरु भी लोगों से मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए आने ऐलान करते हुए कह रहे हैं कि पूरी शांति व्यवस्था के साथ आप अपने घरों से निकलकर बिना किसी टीका टिप्पणी या अफवाह पर ध्यान दिए आकर नमाज आता करें I इसका खासा असर भी नजर आ रहा है । लोग पूरी सादगी के साथ मस्जिदों की ओर जा रहे हैं और नमाज अता कर रहे हैं । कड़ी पुलिस व्यवस्था प्रशासनिक निगरानी तथा मुस्लिम धर्म गुरुओं के आवाहन का असर दिखाई दिया । पूरे कायमगंज सर्किल क्षेत्र में कहीं से भी किसी भी जगह से किसी प्रकार के उपद्रव की सूचना नहीं है । पूरा कार्यक्रम शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हो जाने के बाद आम आदमी तथा पुलिस एवं प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes