Lucknow news- उसकी हिमाकत की मिली सजा, पुलिस ने हिरासत में ले भेजा जेल- त्वरित कार्यवाही कर अधिकारियों ने किया कोटेदार का लाइसेंस रद्द
(द एंड टाइम्स न्यूज)
साभार:-
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब के एक कोटेदार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के वीडियो स्टेट्स में शेयर करना भारी पड़ गया है।पुलिस ने कोटेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ,साथ ही अधिकारियों ने राशन दूकान के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। बता दें कि मामला इसलिए सुर्खियों में है।क्योकि कोटेदार ने 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का वीडियो स्टेटस पर लगाया था।
*शत्रु देश पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाना पडा मंहगा*
= मामला राजधानी लखनऊ के बक्सी का तालाब के राजापुर स्थित इंदौरा बाग का है।यहां सरकारी कोटेदार हाजी जुबेर अहमद ने 14 अगस्त को स्टेटस लगाया था।देर शाम जब गांव और जुबेर के परिचितों ने स्टेटस देखा तो इसका विरोध किया। स्वतंत्रता दिवस की दोपहर तक वीडियो नहीं हटा ,तो स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कोटेदार के फोन को जब्त कर लिया और शांति भंग करने के मामले में कार्यवाही करते हुए 15 दिन के लिए जेल भेज दिया । ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार देर शाम को मामले की जानकारी दरोगा को दी गई थी।
इस बारे में खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का कहना है की जुबेर जैसे लोग ही दूसरों की तरफ उंगली उठाने का मौका देते हैं । हम सभी लोग वास्तव में भारतवासी हैं और हिंदुस्तान से ही हमारा नाता है, तो फिर पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस या फिर कोई दूसरा जश्न मनाने से हमारा कोई मतलब नहीं है। इसलिए सरकार को चाहिए कि ऐसी हिमाकत करने वाले के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही करे।
*प्रशासन में जुबेर कोटेदार का कोटा लाइसेंस किया निरस्त*
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले पर एक्शन नहीं लिया, लेकिन जब ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया तो पुलिस इस्पेक्टर मामले की जांच के लिए पहुंचे और हाजी जुबेर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा। वहीं प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार ने अपने बयान में अधिकारियों को सूचित किया है कि कोटेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए जब दूकान पर पहुंचे तो राशन की दुकान बंद थी। साथ ही जब पूछताछ की गई तो पता चला कि इस महीने के राशन को बांटने का काम कोटेदार ने अबतक शुरू नहीं किया । शासनादेश के उल्लंघन के एवज में दुकानदार के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। भारत में रहने के बाद पाकिस्तान का गुणगान करना हाजी जुबेर को इतना महंगा पड़ा ।शायद उसे इस बात का पहले एहसास नहीं रहा होगा। इसीलिए उसने शत्रु देश पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर अपनी खुशी का इजहार कर वीडियो शेयर कर दिया। जिसका परिणाम अब वह भुगतने ने लगा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct