Kampil Farrukhabad news- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद फर्रुखाबाद ने लंच पैकेट उपलब्ध करा लिए उनके हाल-चाल
कंपिल/फर्रुखाबाद
तीर्थ नगरी कंपिल तीर्थ से गंगा सेतुअटेनाघाट होकर शाहजहांपुर तथा जिला बदायूं को जोड़ने वाला मार्ग, बाढ़ की चपेट में आकर गंगा तट के करीब 30% तक क्षतिग्रस्त हो चुका है। लगातार बढ़ रहे पानी के कारण मार्ग के लगातार कटने की सूचना प्राप्त हो रही है।
बाढ़ की विभीषिका में फंसे बाढ पीडितो का हालचाल जानने कल भाजपा सांसद मुकेश राजपूत इस क्षेत्र में पहुंचे । जहां उन्होंने बाढ़ की विभीषिका झेल रहे पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित किए। साथ ही उनसे मिलकर उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाढ का प्रकोप लगातार भीषण रूप लेता जा रहा है । जिसकी वजह से जहां सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है ।वही लोगों के सामने अपने खेत घर आदि को सुरक्षित रखने की भी समस्या बनती जा रही है। बाढ़ से घिरे गांव के लोग पानी से बचकर सड़क के किनारे या ऊंचे स्थानों पर पॉलिथीन तानकर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर सांसद मुकेश राजपूत ने पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। 750 पचास पैकेट खाने के वितरित किए। बाढ़ पीड़ितों ने गांव में बांध का निर्माण कराने के लिए कहा। इस पर सांसद ने भरोसा दिलाया और कहा जल्द ही गंगा पर बांध बन जाएगा। उन्होंने आसपास के बसे गांव शेखपुर, कारव, शाहपुर गंगपुर आदि गांव में नाव से राहत सामग्री भिजवाई। इस दौरान राहत सामग्री लेने वालों की भीड़ जमा होती दिखाई दे रही थी। बाढ क्षेत्र भ्रमण के समय सांसद के साथ एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct