FARRUKHABAD NEWS–पीएसी जवान ने सरकारी रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

FARRUKHABAD NEWS-जवान अपनी यूनिट के साथ संकिसा महोत्सव में ड्यूटी पर आया था – बताया जा रहा है कि अवकाश न मिलने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है
-सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने का समाचार मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित महकमे के अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर
फर्रुखाबाद संकिसा महोत्सव में ड्यूटी पर तैनात पीएससी जवान ने सरकारी रायफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली । जिससे पीएसी जवानों में हड़कंप मच गया ।पीएसी जवानों को परसों ही संकिसा स्थित विजय सोंम इंटर कॉलेज परिसर में ठहराया गया था । बताया गया कि आज सुबह जवान ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी मिलते ही पुलिस मुख्यालय पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। थाना मेरापुर पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक जहां सीओ पहले से ही मौजूद थे । एसपी ने मामले की जांच पड़ताल कर , थाना अध्यक्ष को पीएसी जवान के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है । पुलिस ने फिलहाल सुरक्षा या अन्य कारणों से मीडिया व अन्य लोगों पर कॉलेज के अंदर जाने पर रोक लगा रखी थी । कॉलेज के बाहर पीएसी जवानों को तैनात किया गया है । बताया गया कि कॉलेज के वाचमैन ने फोन पर लोगों को घटना की जानकारी दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है । बताया गया, कि अवकाश न मिलने के कारण पीएससी जवान ने तनाव ग्रस्त होकर आत्महत्या कर ली ।घटना सुबह 6:00 बजे की बताई गई है। मृत सिपाही का नाम सचिन है । वह जनपद हाथरस का रहने वाला बताया गया है । घटना की जानकारी मिलने पर एक महिला बच्चों के साथ कॉलेज के अंदर गई ।बताया गया है कि महिला सचिन की बहन है । कॉलेज से निकलने के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को बताया कि पीएससी जवान (सिपाही )ने आत्महत्या कर ली है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes