बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की जीवनसाथी बनेगी एमबीबीएस डिग्री धारी डॉ प्रज्ञा सिद्धार्थ

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश (द एंड टाइम्स न्यूज़)

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी लंदन से एमबीबीएस उत्तीर्ण डॉ प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ इसी माह की 26 तारीख को गुरुग्राम में होगी । पारिवारिक रिश्ते के अनुसार आकाश आनंद मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश आनंद बुआ मायावती के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में हर मंच पर दिखाई दिए थे। यहीं से उनके राजनीतिक जीवन के सफर की शुरुआत मानी जाती है। आकाश आनंद बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं।साल 2019 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को स्टार प्रचारक बनाया था। सपा के साथ गठबंधन की घोषणा हो या मायावती का जन्मदिन हो, हर मौके पर आकाश साए की तरह मायावती के साथ रहे हैं।मायावती ने आकाश को पहली बार सहारनपुर की रैली में उतारा था।इसके बाद आकाश लगातार मंच पर नजर आते रहे।सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर बसपा को लाने वाले आकाश ही हैं।आकाश ने ही अपनी बुआ मायावती को ट्विटर का सही तरीके से इस्तेमाल करना सिखाया।
आकाश ने लंदन में एमबीए की पढ़ाई की है।यहां पर आनंद की मुलाकात प्रज्ञा सिद्धार्थ से हुई।प्रज्ञा भी यहां पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद आकाश और प्रज्ञा में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। अब प्रज्ञा 26 मार्च को गुरुग्राम में आकाश की हमसफर बनने जा रहीं हैं।
आकाश की जीवनसंगिनी बनने वाली प्रज्ञा सिद्धार्थ आखिर हैं कौन:-
डा०प्रज्ञा सिध्दार्थ अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। प्रज्ञा ने लंदन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। प्रज्ञा अब एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। प्रज्ञा के पिता भी पेशे से डॉक्टर हैं।अशोक ने 2008 में नौकरी छोड़कर मायावती के साथ राजनीति में एंट्री की थी। साल 2009 में अशोक एमएलसी और फिर साल 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे।अशोक मायावती के सबसे खास माने जाते हैं। इसी के साथ लंदन में डॉ प्रज्ञा तथा आनंद, दोनों की मुलाकात के बाद से बातचीत का जो सिलसिला शुरू हुआ। वह अब जाकर शादी के बंधन में बंधने की रस्म पूरी करने जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes