भारी भीड़ देख बोले सपा संरक्षक मेरी भावना का मान रखना फिर मैनपुरी करहल की जनता से भावनात्मक रूप से अपील कर अखिलेश को प्रचंड बहुमत से जिताने की यहां के लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

IMG 20220217 WA0103

मैनपुरी- उत्तर प्रदेश 17 फरवरी 2022
शिक्षा शिक्षण तथा अखाड़े के दांव पेच के साथ ही चुनावी समर में धोबी पाट दांव से बड़े से बड़े दिग्गज राजनीतिज्ञों को सबक सिखाने वाले अपनी कर्मभूमि मैनपुरी की सरजमीं पर समाजवादी विचारक नेताजी मुलायम सिंह ने अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए मंच पर पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने करहल में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग जिस आशा के साथ आए हैं, वह उम्मीद सपा की सरकार बनने पर हर हाल में पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना।
मुलायम सिंह ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। गरीबी है, बेरोजगारी है। किसानों के सामने आर्थिक संकट की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों के रोजगार का प्रबंध किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वो किसान की फसल खरीद सकेंगे। याद रखना देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करते हैं। उमड़े जनसैलाब को देखकर राजनीति के मजे खिलाड़ी कहे जाने वाले नेताजी मुलायम सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यहां इतनी भीड़ देखकर स्थिति बिल्कुल साफ हो रही है कि करहल सहित पूरे प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है ।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes