Farrukhabad news आयोजित वृहद ऋण शिविर में 122 लाभार्थियों को 3.35 करोड़ ऋण हुआ स्वीकृत

IMG 20260220 WA0208

Farrukhabad news – आयोजन अवसर पर डीएम ने युवाओं से विकसित भारत निर्माण हेतु की योगदान की अपील
फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद
मुख्य मंत्री युवा मिशन कार्यालय लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 122 लाभार्थियों को कुल 3.35 करोड़ रुपये के ऋण के वितरण/स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और उद्यम स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
ऋण शिविर के दौरान योजना से लाभान्वित उद्यमियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर उत्पादों के माध्यम से अपनी उद्यमशील प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं सीएम युवा फेलोज़ ने उपस्थित युवाओं को सीएम युवा ऐप की उपयोगिता और सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त उद्योग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर एलडीएम, सहायक आयुक्त उद्योग मो. आज़म, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का फंदा: पांच मासूमों की चीखें भी नहीं पसीज सका मां का दिल, बहन से संघर्ष कर चुन ली मौत

KAIMGANJ NEWS –बीमारी का बहाना या कोई गहरा राज? सगी बहन के हाथ पर काटा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS थाना परिसर में जहरकांड से मचा हड़कंप! मारपीट के बाद न्याय न मिलने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल, फर्रुखाबाद। जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीननगर में दबंगई, मारपीट[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes