Delhi news – हथियारबंद संदिग्ध ठिकानों पर किए गए हवाई हमले
– हमले से कई इमारतें ध्वस्त, वाहन मलबे में तब्दील
-घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर, कराए गएअस्पतालों में भर्ती
साभार : –
नई दिल्ली :- ( द एंड टाइम्स न्यूज ) .
युद्धरत इजराइल ने आखिर लेबनान पर कर ही दिया भीषण हवाई हमला, इस हमले में लेबनान के6 नागरिकों के मरने वहीं21 के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें आ रही हैं ।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार यह हमले उन इलाकों में किए गए, जहां हथियारबंद गुटों की मौजूदगी और गतिविधियों की आशंका थी। हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, देर रात अचानक हुए इन हवाई हमलों के दौरान जोरदार धमाकों की आवाजें दूर-दूर तक सुनी गईं, जिससे स्थानीय लोग सहम गए। कई रिहायशी और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सुरक्षा बलों और राहतकर्मियों ने तुरंत अभियान शुरू किया।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्था लागू कर दी गई है और अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ तैनात किया गया है। हमलों के बाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इज़राइल की ओर से कहा गया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह सुरक्षा कारणों से की गई। उसके अनुसार, जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहां से उसके खिलाफ हमलों की योजना बनाई जा रही थी और संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct