Farrukhabad news जमीनी लालच में खून का रिश्ता शर्मसार: बेटे ने खेत में पिता की डंडे से हत्या 

IMG 20250710 WA0150

Farrukhabad news — हत्या का हथियार बरामद, जहानगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने किया सनसनीखेज खुलासा
जहानगंज / फर्रुखाबाद | 19 फरवरी 2026
जिला फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा में हुई किसान की निर्मम हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस जघन्य वारदात को मृतक के सगे बेटे ने ही अंजाम दिया। आरोपी अमन कुमार (पुत्र स्व. सुनील कुमार) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने जमीनी बंटवारे के विवाद में पिता की हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे सुनील कुमार खेत पर आलू खोदने गए थे। तभी पीछे से डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद थाना जहानगंज में मुकदमा दर्ज कर गहन विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मिले अहम साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसे आशंका थी कि उसके पिता उसकी हिस्से की जमीन चाचा व अन्य परिजनों को दे देंगे। इसी रंजिश और लालच में उसने खेत में पीछे से डंडे से प्रहार कर पिता की जान ले ली। वारदात के बाद सबूत मिटाने के इरादे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा काली नदी के किनारे फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले के सफल खुलासे में थाना जहानगंज पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
संवाददाता: दीपक सिंह यादव फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news महिला की आबरू पर हमला, विरोध किया तो दी जान से मारने की धमकी

Farrukhabad news –छेड़छाड़ और धमकी के मामले में कमालगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच[...]

FARRUKHABAD NEWS NAWABGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मुनादी भी बेअसर, अतिक्रमण के आगे पस्त प्रशासन: नवाबगंज की सड़कों पर फिर लगा भीषण जाम

Farrukhabad news –थाने के पास घंटों जाम में फंसे स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस तक को नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news जमीनी लालच में खून का रिश्ता शर्मसार: बेटे ने खेत में पिता की डंडे से हत्या 

Farrukhabad news — हत्या का हथियार बरामद, जहानगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने किया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों की चमक से जगमगाया सी.पी. विद्या निकेतन, मेधावियों के गले में खनके पदक

KAIMGANJ NEWS — नर्सरी विंग के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, तालियों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS चांद दिखते ही रमजान की शुरुआत, मस्जिदों में पहली तरावीह, आज रखा जाएगा पहला रोजा

KAIMGANJ NEWS –मुकद्दस माह की आमद से इबादत और बाजारों में दिखी खास रौनक कायमगंज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेल कम पड़ा, गुस्सा ज़्यादा निकला! पति पर पत्नी को पीटने का संगीन आरोप

KAIMGANJ NEWS –घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी घायल पुलिस ने कराया मेडिकल, बयान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ई-रिक्शा में ‘चेन कट गैंग’ का खेल, चार शातिर महिलाओं ने बहनों को बनाया शिकार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। नगर में टप्पेबाज महिलाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news गंगा स्नान करने गया मूक बधिर ग्रामीण लापता परिजन चिंतित – तलाश जारी

Farrukhabad news – परिजनों ने कहीं मिलने या दिखाई देने पर लोगों से की सूचना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes