Farrukhabad news –फर्रुखाबाद, 17 जुलाई 2023
पिछले काफी समय से मोटरसाइकिलों की चोरी करने में महारत हासिल सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को कंपिल पुलिस ने अपने बिछाए जाल द्वारा मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव रुदायन रेलवे स्टेशन से घेराबंदी करके गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कंपिल अशोक कुमार थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षकों तथा अन्य हमराह पुलिस बल के साथ रुदायन रेलवे स्टेशन तिराहा पहुंचे। जहां से उन्होंने 4 शातिरों को घेराबंदी करके गिरफ्त में ले लिया।कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने फर्रुखाबाद जनपद सहित अन्य जनपदों से चोरी की गई 18 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया।

जिन्हें उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। पकड़े गए अंतर्राज्ययी मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्यों में से एक बाल अपचारी दूसरा उबैश खान उर्फ लालू पुत्र पप्पू निवासी गांव रुदायन थाना कंपिल तथा तीसरा इसी थाना क्षेत्र के गांव जिजौटा का निवासी आशीष पुत्र महेश एवं चौथा जितेंद्र पुत्र जीतू निवासी ग्राम रामपुर गढ़िया थाना पटियाली जनपद कासगंज बताए गए हैं । बाल अपचारी सहित इन सभी पर जिला फर्रुखाबाद तथा विभिन्न जनपदों से की गई चोरी आदि वारदातों के लगभग तीन दर्जन मुकदमे कायम है। गिरफ्तारी के समय तथा इनकी निशानदेही पर बरामद अट्ठारह मोटरसाइकिलों के अलावा इनके पास से एक चाबी का गुच्छा तथा 1200 रुपए नकद बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मंदिर, बैंक, व्यस्त बाजारों आदि स्थानों पर रेकी करके बाइकों का पता लगा लेते थे और इसके बाद चोरी कर लिया करते हैं। चोरी की गई बाइकें बेचने के बाद प्राप्त धन बराबर हिस्सों में बांट कर अपने शौक पूरे करते थे। गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए , पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद विकास कुमार ने घटना का खुलासा करके शातिर चोरों की करतूतों के बारे में जानकारी दी। पिछले काफी समय से जनपद फर्रुखाबाद के कई स्थानों तथा पड़ोसी जिलों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाओं की सूचनाएं आ रही थी। जिस पर आला पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्यवाही के बाद थानाध्यक्ष कंपिल अशोक कुमार तथा उनकी हमराह पुलिस टीम को यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug