KAIMGANJ NEWS राजस्थान से लौटे युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर — गांव में मचा हड़कंप

Picsart 26 03 29 08 03 24 271

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम झब्बूपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजस्थान से घर लौटे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सियाराम का 19 वर्षीय पुत्र रामसुहारत राजस्थान में नौकरी करता था और शुक्रवार सुबह ही घर लौटा था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसने कथित रूप से कीटनाशक (किल्ली मार दवा) का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। सीएचसी कायमगंज में तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के चलते उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि राम सुहारत अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन मामले को लेकर कुछ भी स्पष्ट बताने से बच रहे हैं।
उधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे संदिग्ध परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस को सूचना दिए जाने की भी चर्चा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

DELHI NEWS

Delhi news GeM पोर्टल के जरिए भारतीय सेना की बड़ी खरीद: 25.90 करोड़ में 93 टेलीस्कोपिक हैंडलर्स शामिल

Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) भारतीय सेना ने रक्षा खरीद[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की कमी के बीच कालाबाजारी पर सख्ती, पूर्ति विभाग का बड़ा अभियान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी[...]

DELHI NEWS

Delhi news नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी से नेपाल में हलचल तेज , वहीं भारत – नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Delhi news दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) नेपाल की राजधानी काठमांडू में पूर्व[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नामित सभासद मधु गंगवार को सम्मानित कर , व्यापार मंडल ने जताईं बड़ी उम्मीदें

KAIMGANJ NEWS – महिला कमेटी की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर बना[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में गैस प्लांट पर मॉक ड्रिल: – आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया गया जायजा

Farrukhabad news फर्रुखाबाद :- जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गैस वेल्डिंग में लापरवाही पड़ी भारी: सिलेंडर विस्फोट से युवक गंभीर रूप से झुलसा, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में गैस वेल्डिंग के दौरान एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राजस्थान से लौटे युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर — गांव में मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम झब्बूपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई,[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news एसएसबी जवानों ने दिखाई मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल परिवार को बचाकर दिलाई नई जिंदगी

Uttar Pradesh news महराजगंज / उत्तर प्रदेश। ( द एंड टाइम्स न्यूज ) 28 मार्च[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes