KAIMGANJ NEWS नामित सभासद मधु गंगवार को सम्मानित कर , व्यापार मंडल ने जताईं बड़ी उम्मीदें

Picsart 26 03 29 18 25 13 471

KAIMGANJ NEWS – महिला कमेटी की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर बना रणनीति खाका
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की महिला नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार के आवास पर संपन्न हुई। बैठक का मुख्य आकर्षण रहा—मधु गंगवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज में सभासद पद पर नामित किए जाने पर उनका भव्य सम्मान।
व्यापार मंडल परिवार की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नामित सभासद मधु गंगवार नगर पालिका से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से परिषद के पटल पर रखेंगी और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के निर्देशों के तहत व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके त्वरित समाधान के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जनपद के विभिन्न कस्बों तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर भी गंभीर मंथन हुआ।

इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ, युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, नगर संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, महिला महामंत्री आरती कश्यप, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित ममता गौतम, कल्पना कश्यप, डॉली बाथम, उमा देवी, पल्लवी गंगवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes