अज्ञात कारणों से संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Picsart 23 04 08 17 02 14 197

कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 अप्रैल 2023
बीती रात किसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने कमरे के कुंडे में धोती डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है।
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम जौरा निवासी कमलेश राजपूत के 20 वर्षीय पुत्र गोपाल की बताई जा रही है। बताया गया है कि बीती देर रात किसी समय युवक ने अपने घर में कमरे में लगे कुंडे से धोती डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि अभी 1 साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। 4 माह का बच्चा है। घटना के बाद पत्नी विमला देवी तथा जलेसरी देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। घटना के पीछे का अभी कारण पता नहीं चल सका है । परिजनों का कहना था कि युवक अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेला था। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया है। वही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes