कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 फरवरी 2022
आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय युवा कमेटी के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम एवं जितेंद्र रस्तोगी, मुकेश दुबे ,दिनेश राठौर ,शिवमंगल कौशल, अनुराग कौशल ,हिमांशु शर्मा ,राजीव राजपूत, पारस गुप्ता, शिवराम राठौर आदि पदाधिकारियों ने मानवीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नगर की पुरानी गल्ला मंडी चौराहा से लेकर श्यामा गेट तक दुकानदारों तथा व्यापारियों से चंदा एकत्र किया । एकत्र हुए चंदे का 21 हजार रुपया, इन्होंने अग्नि पीड़ित रूई दुकानदार अभय कौशल को सौंपा। बता दें कि अभी 2 दिन पूर्व ही अभय कौशल ,उमाशंकर गुप्ता तथा फुटपाथी परचून दुकानदार सुनील कौशल की दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान आग लगने के कारण जलकर नष्ट हो गया था। अचानक हुए इस भीषण अग्निकांड के कारण पीड़ित दुकानदारों के सामने विषम आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है । इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल की युवा टीम ने आज लोगों से सहायता राशि एकत्र की जिसे रूई दुकानदार को उपलब्ध करा दी। युवा व्यापारियों का कहना है कि आज हम साथ देंगे- कल सब साथ देंगे- की तर्ज पर पीड़ित की सहायता करने के लिए सभी व्यापारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने आर्थिक सहायता देने के लिए नगर के सभी दुकानदारों तथा व्यापारियों से अपील की है। युवा कमेटी ने बताया कि वे अपना सहायता कार्यक्रम जारी रखने के लिए अगले दो-तीन दिन तक लगातार नगर भ्रमण कर व्यापारी भाइयों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाएंगे । जिससे कि इन तीनों अग्नि कांड से प्रभावित हुए दुकानदारों को आर्थिक सहायता मिल सके और बे अपना कारोबार फिर से शुरू कर सकें।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct