छत से गिरी बालिका , महिला व युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

1644323069097

कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 फरवरी 2022

उत्तेजना या फिर बिगड़ते सामाजिक तथा घरेलू रिश्तो से आहत होकर आज की युवा पीढ़ी अपने अनमोल जीवन को भी समाप्त करने के लिए बिना सोचे समझे तैयार हो जाती है । इसे विडंबना ही कहा जा सकता है । कारण चाहे कोई भी हो ,किंतु आत्महत्या का प्रयास करने जैसा कार्य करना उचित नहीं कहा जा सकता। आज फिर एक बार ऐसे दो मामले सामने आए ।जिसमें एक युवती वही एक विवाहित युवा महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास जैसा घातक कदम उठा लिया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव जौरा निवासी गिरन्दसिंह की 15 वर्षीय बेटी मनीषा ने घरेलू कलह या फिर किसी अन्य अज्ञात कारण से खिन्न होकर , वहीं इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव गंधिया निवासी राजीव की 30 वर्षीय पत्नी कुसमा ने घरेलू कलह रही हो या फिर कोई अन्य अज्ञात कारण । इन दोनों ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए ।अपने -अपने घरों पर ही किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होती देख ,घबराए परिजन दोनों को कुछ समय के अंतराल से उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां से दोनों को प्रथम उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वही एक तीसरी घटना में कायमगंज नगर के पास बसे गांव कला खेल निवासी वीरपाल की 10 वर्षीय बेटी क्रांति उस समय गंभीर रूप से घायल हो गई। जब वह अपने घर की छत पर खेल रही थी। जहां से असंतुलित होकर नीचे जमीन पर जा गिरी। उपचार के लिए घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में समाचार लिखे जाने तक बच्ची का उपचार जारी था।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes