KAIMGANJ NEWS संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका युवक, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

IMG 20240528 WA0115

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद28 मई2024
फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थिति में झूलता हुआ युवक का शव मिला । घटना के बाद पत्नी ने अपने ही जेठ पर लगाया हत्या का आरोप l शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी सचिन राजपूत का शव गांव के पड़ोस में स्थित खेत के पास खड़े पेड़ पर झूलता हुआ पाया गया । सूचना मिलते ही रोती बिलखती पत्नी रजनी देवी मौके पर पहुंची । मृतक सचिन की पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके जेठ राहुल पुत्र रामचंद्र तथा रविंद्र आदि ने मेरे पति सचिन को बेरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया और खुद को बचाने के लिए बड़े ही नाटकीय ढंग से उनके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया । पत्नी का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने अभी लगभग 8 दिन पहले भी उसके पति को मारा पीटा था । जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी । महिला का कहना है कि आज जब उसके पति जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गए थे। उसी समय उसके जेठ राहुल तथा क्षेत्र के गांव हज्जू नगला निवासी रविंद्र वहां पहले से ही घात लगाए बैठे थे । इन्हीं लोगों ने उसके पति को पकड़ लिया । बेरहमी से मार पीट कर मौत के घाट उतारा और इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका कर मौके से गायब हो गए। महिला ने तहरीर दे पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य के लिए नमूने एकत्र किए । थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति का काफी हद तक खुलासा हो जाएगा और उसी के अनुसार बिना देर किए कार्यवाही भी की जाएगी l

व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes