KAIMGANJ NEWS –सोशल आईडी पर अभद्र मैसेज मिलने से परेशान महिला हुई अवसाद ग्रस्त

IMG 20240319 WA0125

KAIMGANJ NEWS-अभद्र मैसेज घटना से परेशान हो बेचारी महिला कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास, अब शिकायत मिलने पर पुलिस हुई सक्रिय , किया मुकदमा दर्ज

कायमगंज /फर्रुखाबाद
नगर के एक मोहल्ला की निवासी महिला की सोशल मीडिया आईडी पर अभद्र मैसेज भेजने पर शिकायत के आधार परअज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है मैसेज से महिला बेहद परेशान हो गई। और उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
पीडिता परिवार के एक व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकद्में में कहा है कि उसकी भाभी के सोशल मीडिया एकाउंट पर कुछ माह से कोई अभद्र मैसेज कर रहा है। आरोपी रिश्तेदारों को भी मैसेज करता है । जिसमें वह बेहद गंदे पोस्ट भेजता है। इसकी शिकायत उसने 30 अगस्त को पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 21 मार्च को एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन पर बताया कि किसी ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रिश्तेदारों व मित्रों को फ्रेडशिप रिक्वेस्ट भेज रहा है। उसी आईडी के द्वारा उसके परिवार व भाभी के खिलाफ अपमानजनक फोटो सहित गंदी बाते मैसिज की गई है। देवर का कहना है इससे उसकी भाभी अवसाद में है। इस कारण उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। लेकिन किसी तरह उन्हें बचा लिया गया। 21 मार्च इस संबंध में उसने साइवर सेल पोर्टल पर शिकायत की थी ।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़िता तथा परिवार के सभी लोग खासे परेशान हो अवसाद जैसी स्थिति में आते जा रहे हैं । खैर – अब रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है । तो शायद जांच में इस तरह की अभद्रता करने वाले का पता लग जाए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes