KAIMGANJ NEWS विद्यालय व्यवस्था तथा शैक्षिक वातावरण के सुधार में प्रबंध समिति की हो सकती है महत्वपूर्ण भूमिका

IMG 20240330 WA0122

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
नगर के निकट ग्राम घसिया चिलौली स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ । आयोजित प्रशिक्षण अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय की व्यवस्था तथा शैक्षिक वातारण सुधार में वि० प्र० समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है । कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कराया l सन्दर्भदाता जुल्फिकार अहमद की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक के उत्तरदायित्वों एवं कर्तव्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। विद्यालय की भौतिक एवं शैक्षिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया गया । खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ,अध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापक के सहयोग से ही विद्यालय के वित्तीय कार्यों को संपादित किया जाता है। विद्यालय विकास योजना को ग्राम विकास योजना में शामिल कराने का कार्य विद्यालय प्रबंध समिति का ही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबन्ध समिति विद्यालय की स्वच्छता साफ-सफाई, जलापूर्ति, आधारभूत संरचना, रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों में विशेष भूमिका निभाती है। बच्चों के शैक्षिक विकास में समुदाय की विशेष भूमिका रहती हैै। उन्होंने कहा आप लोग विद्यालय के स्टाफ के साथ मिलकर बच्चों का चिन्हीकरण, नामांकन तथा परिवार सर्वेक्षण में सहयोग करें तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे शत् प्रतिशत नामांकन अभियान में विशेष भूमिका निभाएं। इस अवसर पर एआरपी संदीप वर्धन द्वारा बच्चों के शैक्षिक गतिविधि कैलेंडर के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नेता आयेन्द्र सिंह, अश्विनी चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, उदय यादव, धर्मवीर, योगेंद्र, मोहित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes