KAIMGANJ NEWS महिला को पीट कर किया घायल

Picsart 24 06 10 16 54 29 957

KAIMGANJ NEWS-घटना का वीडियो वायरल पुलिस ने टरकाया नहीं लिखी रिपोर्ट

कायमगंज / फर्रुखाबाद।
मामले का वीडियो वायरल होने के बावजूद भी पीड़ित महिला को पुलिस ने बगैर रिपोर्ट लिखे ही कोतवाली से बैरंग वापस भेज दिया । मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां सलेमपुर का बताया जा रहा है । इस गांव की निवासी मीरा देवी पत्नी सुखेंद्र सिंह ने कहा है कि आज दिन सोमवार को सवेरे लगभग 8:00 बजे वह अपनी जगह में कंडे पाथ रही थी । उसी समय मेरे ही गांव के बृजेश – सत्येंद्र – रक्षपाल -प्रेमबाबू अवैध रूप से कब्जा करने की नीयत से वहां पहुंच गए और मेरी कंडे पाथने वाली जगह पर ईंटें डालने लगे । मैंने अवैध रूप से कब्जा करने का विरोध करते हुए जगह अपनी बताई । तो इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए उस जगह में रखे मेरे उपले उठा कर फेंके और मुझे गालियां देते हुए लाठी डंडों लात घुसों से बुरी तरह पीटा । आरोप है कि उनकी पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।महिला के बेटे ने बताया कि यह लोग काफी दबंग किस्म के हैं । मेरी मां को इन लोगों ने जब मारा पीटा तो इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास गया था । जहां मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई और मुझे एक कहकर कि अब जांच के बाद देखा जाएगा । कोतवाली से टरका का दिया । पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो भी उसके पास है । पुलिस को बताया था । लेकिन फिर भी फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है l पीड़ित महिला तथा उसका बेटा घटना के बाद से काफी भयभीत और परेशान दिखाई दे रहा है l
इनसेट : –
कायमगंज ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलिया सलेमपुर में दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास करके जिस तरह कानून व्यवस्था को आंखें तरेरते हुए महिला को पीटा । सबूत के तौर पर घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद भी – साथ ही पीड़ित द्वारा साक्ष्य के तौर पर वीडियो की बात पुलिस से बताने के बाद भी – उसकी रिपोर्ट दर्ज न हो पाने से जहां इस मामले में ही अवैध कब्जा करने वालों तथा दबंगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं । वही कानून व्यवस्था नाम की जब कोई चीज ही नहीं रहेगी तो क्षेत्र में पीड़ितों को न्याय ही भला कैसे मिलेगा? आज तरह – तरह की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में जोरों पर हो रही हैं । लोगों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो वह समय दूर नहीं , जब दबंग जैसा चाहेंगे करेंगे और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रहेगी, । तो फिर क्या कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार ही जंगल राज कायम होने का मौका खुद देने पर उतारू हो गए हैं । खैर जो भी हो फिलहाल तो पीड़ित की रिपोर्ट नहीं लिखी गई है और यह घटना भविष्य के लिए कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगने जैसी ही बनती जा रही है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes