Kaimganj news नहर में पानी नहीं किसान परेशान

Picsart 24 06 12 13 54 34 727

Kaimganj news – खेतों में सूखतीं फसलों को देखकर बढ़ती जा रहीं किसानों की चिंताएं

कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 जून2024
तेज धूप ब भीषण गर्मी के कारण खेतों में खड़ी फसलें पानी के बिना सिंचाई के अभाव में बुरी तरह झुलस रही हैं । सामान्य से अधिक तापमान बढ़ने के कारण फसलों तथा पेड़ पौधों आदि सभी को पानी की जरूरत महसूस हो रही है । जनपद फर्रुखाबाद के बांगर क्षेत्र में प्रमुख रूप से सिंचाई का एकमात्र साधन निचली गंगा नहर शाखा फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद ) ही है । इस नहर से दर्जनों माइनर तथा राजवाह निकले हैं । जो बहुत बड़े क्षेत्रफल के लिए सिंचाई का साधन ब्रिटिश काल से बने चले आ रहे हैं। महंगा डीजल खरीद कर फसलों की सिंचाई करना किसानों के लिए आर्थिक नुकसान साबित हो रहा है । इसलिए वह मजबूर होकर नहर के पानी से ही अपने खेतों की प्यास बुझाने की आस लगाए रहते हैं । लेकिन पिछले लंबे समय से नहर में पानी की उपलब्धता ना के बराबर रहती है । भले ही शासन के आदेश टेल तक पानी पहुंचाने के लगातार जारी किए जा रहे हों । लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आदेश केवल कागजों की ही शोभा बनकर रह गए हैं । पहले तो पानी आता ही नहीं है – यदि नहर में पानी छोड़ा भी जाता है ,तो इतनी कम मात्रा में उपलब्ध कराया जाता है, कि जिससे पानी कुलावों से निकलकर सिंचाई वाली नालियों तक में नहीं पहुंचता । तो फिर भला ऐसे में खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध ही कैसे हो सकेगा । किसान परेशान है । कड़ी मेहनत महंगी लागत लगाने के बाद उसने खेतों में मूंगफली – उड़द – मूंग – मक्का – ईख -हरा चारा आदि की फसलें बाई हैं । लेकिन पानी के बिना सब कुछ सूना है । फसलें सूख रही हैं । किसान हलकान है । अपने भविष्य की सोचकर किसान की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं । फर्रुखाबाद नहर डिवीजन का हाल ही बेहाल है । इस डिवीजन के अंतर्गत आने वाले लगभग एक सैकड़ा से अधिक ग्रामों के किसान अपनी बर्बादी का मंजर देखकर खासे परेशान हो रहे हैं । उनका कहना है कि आदेश कागजों से उतारकर हकीकत में बदले जाएं । नहर तथा रजवाहों एवं माइनरों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए । जिससे कि पानी टेल तक पहुंच सके l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes