KAIMGANJ NEWS फांसी लगा महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

IMG 20251101 WA0428

KAIMGANJ NEWS – फंदे से उतार गंभीर हालत में परिजन लाए सरकारी अस्पताल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
गृह कलह हो अथवा कुछ और आज का युवा मन उस समय अपनी मानसिक स्थिति बिगाड़ लेता है, जब छोटी-छोटी बात को अपने अहम से जोड़कर किसी दूसरे की अच्छी से अच्छी बात तक सुनने को तैयार नहीं होता है । कहीं-कहीं तो आए दिन के खर्चो को लेकर तो कहीं-कहीं खान-पान को लेकर जबकि कहीं-कहीं पर कुछ अन्य बातों को लेकर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है । ऐसी तमाम स्थितियों में युवक – युवतियां अपने मन की स्थिति पर नियंत्रण नहीं रख पाते और बहुत ही जल्दी आत्महत्या जैसा निंदनीय एवं जीवन के लिए अत्यंत घातक समझे जाने वाला आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं । जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए । हर परिस्थिति को समझना उसके अनुसार हल निकालना ही प्राथमिकता होनी चाहिए ।किंतु विघटित हो रहे परिवारों के बीच इन सारी चीजों का निरंतर अभाव होता जा रहा है । शायद इसीलिए आत्महत्या करने या फिर आत्महत्या का प्रयास करने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं । खैर जो भी हो ,किंतु आज ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया , जब एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया के संबंध में बताया गया कि क्षेत्रीय गांव रायपुर खास निवासी शिवराज सिंह की 20 वर्षीय पत्नी कन्या देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में गले में फांसी का फंदा डालकर अपने ही कमरे में यह कृत्य करते हुए आत्महत्या का प्रयास किया । महिला जब ऐसा करने जा रही थी । उसी समय परिजनों ने देख लिया । वह जैसे ही फंदे पर झूली, पलक झपकते ही परिजनों ने उसे ऊपर उठाकर, फंदे को खोलकर कन्या देवी को नीचे उतार लिया । लेकिन तब तक कन्या देवी बदहवास हो चुकी थी। यह देखते ही परिजनों के होश उड़ गए । घबराए परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां उसे भर्ती कर डॉक्टर ने उपचार शुरू कर दिया । बताया गया कि फिलहाल कन्या देवी की स्थिति सामान्य किंतु स्थिर है । परिजन अस्पताल में ही महिला के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं । महिला ने फांसी क्यों लगाई क्या कारण था । यह बात साथ आए ना तो परिजन बता पा रहे हैं और ना ही कुछ-कुछ होश में आने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला बता रही है । फिलहाल उसका उपचार जारी है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes