Kaimganj news–मारपीट एवं अनुचित व्यवहार का आरोप लगा महिला ने कराया 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news–कायमगंज/ फर्रुखाबाद

मामला कायमगंज नगर के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के बाद ही वह कोतवाली कायमगंज पुलिस से अपनी फरियाद करने गई थी । लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली कायमगंज में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा गया है कि वह घर पर अकेली थी। इसी समय उसके परिवार का एक आदमी आया और उसने गलत नीयत से उसे दबोच कर उसकी आंख के पास काटा और गलत व्यवहार किया। आरोप यह भी है कि पीड़ित महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का कहना है कि जब उसने इस बात की शिकायत अपने पति से की। मेरे पति के आपत्ति करने पर इन लोगों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। मेरी फरियाद कोतवाली पुलिस ने नहीं सुनी तो मजबूरन मुझे पुलिस अधीक्षक के पास जाना पड़ा। आज उन्हीं के निर्देश पर मुख्यआरोपी अरविंद , लल्लू राम, सुमित, अमित, शीतल तथा पूजा के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 452, 354, 506, 323 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हो गया । यह पूछे जाने पर की महिलाओं ने आपके साथ कैसे अभद्र व्यवहार किया। तो पीड़ित का कहना था कि शिकायत करने के बाद इन महिलाओं व उसके खास अन्य लोगों ने मेरे घर पर आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है । इसमें यह महिलाएं भी शामिल रही।

 

नाबालिक लड़की भाग ले जाने का आरोप लगा अज्ञात के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में कस्बा से सटे एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 20 अगस्त को उसकी 11 वर्षीय नाबालिक बेटी घर के बाहर पानी रखने तथा नहाने के लिए गई थी और लौटकर घर वापस नहीं आई। संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। महिला ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई वहला फुसला कर कहीं भाग ले गया है । तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes